कैबिनेट का स्वरूप कैसा रहेगा
a
द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी आ रही है। प्रियंका ने 2017 की फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड की बेहद चर्चित और सफल फ्रेंचाइजी मैट्रिक्स की नई फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस में प्रियंका चोपड़ा एक बेहद अहम किरदार निभा रही हैं। प्रियंका इस फिल्म के प्रमोशन में शिद्दत से जुटी हैं और इंटरव्यूज और सोशल मीडिया के जरिए द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस के बारे में ज्यादा से ज्यादा बात कर रही हैं।
अब रिलीज से दो दिन पहले प्रियंका ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। प्रियंका ने फिल्म में अपने किरदार के नाम का खुलासा किया है, जिसे जानकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और फिल्म के लेखकों को बधाई दे रहे हैं, जिन्होंने प्रियंका के किरदार के लिए यह नाम सोचा।
द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी आ रही है। फिल्म में प्रियंका के किरदार का नाम सती है। यह नाम भारतीय माइथोलॉजी के जुड़ा है।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
प्रियंका ने इसका खुलासा एक पोस्ट में किया, जिसमें उन्होंने फिल्म के प्रीमियर की चंद तस्वीरें शेयर की थीं। हाई स्लिट गाउन पहने प्रियंका इन तस्वीरों में काफी सेंसुअस नजर आ रही हैं। प्रियंका ने लिखा- क्या रात थी! द मैट्रिक्स प्रीमियर। इस ड्रेस के रंग फिल्म में मेरे किरदार सती को अर्पित हैं। उसे आप सबसे मिलवाने का मुझे इंतजार है। कास्ट और क्रू पर गर्व है। सम्मान की बात है। शुक्रिया लैना।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
प्रियंका के किरदार का नाम सती जानकर भारतीय फैंस हैरान हैं, साथ ही खुश भी हैं। एक फैन ने लिखा- उन लेखकों को सलाम, जिन्होंने यह नाम सोचा। वहीं, कई फैंस ने प्रियंका के लुक्स और ड्रेस की तारीफ की है। कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने प्रियंका के रोल को लेकर चिंता जाहिर की है। एक फैन ने लिखा- उम्मीद की उनका किरदार 30 मिनट से अधिक होगा।
प्रियंका ने 2017 की फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था और ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इसके बाद अ किड लाइक जेक, इज इंट इट रोमांटिक, वी कैन बी हीरोज और द वाइट टाइगर जैसी फिल्मों में वो अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। ऐसे में प्रियंका को निक जोनस की पत्नी लिखा जाना उन्हें अखरना ही था। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपने सभी सोशल मीडिया एकाउंट्स से जोनस सरनेम भी हटा दिया है। बॉलीवुड में उनकी वापसी फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा से होगी, जिसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट उनकी को-स्टार होंगी।
पंजाब
बैंगलोर
पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकटों से हराया
शनाया कपूर की रैंप वॉक की फोटो हुईं वायरल, देखें तस्वीरें
जैकलीन फर्नाडिस की हॉट तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने, देखें वायरल तस्वीरें
‘तारक मेहता…’ की ‘बबीता जी’ ने हाई थाई स्लिट गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, देखने से पहले थाम लें द
‘तारक मेहता’ की इन एक्ट्रेस ने बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, चौथी तस्वीर देखी जा रही बार-बार
Pakistan के PM Imran Khan की अविश्वास प्रस्ताव से पहले Islamabada में जलसा rally
Maharashtra के Pune में धूं धूं कर जला OLA का E Scooter S1 Pro CEO ने दी सफाई
The Kashmir Files Arvind Kejriwal ने BJP से पूछा- 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों का पुर्नवास हुआ ?
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Total Vaccination:1,82,55,75,126
Active:22,485
Death:5,16,654
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.03.2908 मार्च 2023 का राशिफल: कर्क और सिंह राशि वाले रहेंगे टेंशन फ्री, कन्या राशि वालों का बढ़ेगा रुतबा – News18 हिंदी
लाइफस्टाइल2023.03.29Achha Sila Diya: राजकुमार राव और नोरा के गाने 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, टूटे आशिक के रूप में जंचे एक्टर – अमर उजाला
विश्व2023.03.29Yes World टोकन ने 80 देशों में यूटिलिटी सर्विसेज की शुरुआत की – ABP न्यूज़
टेक2023.03.29Myrtle Beach police track down multiple leads with technology analyzing bullets – WMBF