कपूरथला(बॉबी शर्मा)भाजपा ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी(आप)के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुजरात के लोगो को बेवकूफ बनाने के लिए सफेद झूठ बोल रहे हैं।उन्होंने कहा कि आप की सरकार दिल्ली और पंजाब के लोगो से किए वादे पूरा करने में विफल रही है।यह बातें रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।उन्होंने कहा कि केजरीवाल गुजरात के लोगो में झूठी उम्मीदें न जगाएं।वहां के लोगो को पंजाब आना चाहिए और जमीनी हकीकत खुद देखनी चाहिए।सच्चाई यह है कि किसान कर्जदार हो गए हैं,लोग आम आदमी पार्टी को वोट दे कर पछता रहे है,क्योंकि उन्होंने आप सरकार पर भरोसा किया और भगवंत मान और केजरीवाल पंजाब और दिल्ली के लोगो लावारिस छोड़ कर गुजरात के लोगो को
बेवकूफ बनाने निकल गए है।अग्रवाल को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को नए सपने दिखा रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं।उन्होंने कहा कि गुजरात और गुजराती लोगों को नर्मदा बांध के पानी से वंचित करने की साजिश रचने वालों का समर्थन करने के लिए इस राज्य की महिलाएं कभी भी केजरीवाल को वोट नहीं देंगी।उन्होंने कहा अब वह नए सपने दिखाने और झूठ फैलाने के लिए गुजरात में हैं।उन्होंने ने केजरीवाल को दिल्ली का सपनों का और मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब के सपनो का सौदागर बताते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी ने यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष किया था कि महिलाओं को नर्मदा नदी से स्वच्छ पेयजल मिले और हर परिवार को जल सुरक्षा मिले।उन्होंने कहा कि दूसरी ओर,केजरीवाल ने गुजरात और वहां के लोगों को नर्मदा के पानी से वंचित करने की कोशिश करने वालों को सम्मानित किया।शाम सुंदर अग्रवाल ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा है,जबकि लूटपाट की घटनाएं हो रही है लगता है पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं।आए दिन कातिलाना हमले इस बात का सबूत है।आए दिन दिन दिहाड़े गोलियां मारकर हत्याए की जा रही है।ऐसी कई घटनाएं पंजाब में हो चुकी है यहां तक कि कातिल भी पुलिस की पकड़ से दूर है।उन्होंने कहा कि राज्य में कुशासन व अराजकता का माहौल बना हुआ हैं लोग डर के साए में जी रहे है अब तो रात के अंधेरे में सड़कों पर निकलना मौत को निमंत्रण देना है।
Author Profile

Latest entries
लेटेस्ट2023.02.02पर्यावरण की बहाली, जल निकायों को बचाना समय की मांग साइंस सिटी में विश्व जलगाह दिवस मनाया गया
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका