Aaj Ka Rashifal 23 September 2022 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास जाने वाला है। कुछ राशियों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। वहीं कई राशियों को धनलाभ मिलने के आसार है। जानिए शुक्रवार का राशिफल
नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 23 September 2022: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज का दिन कई राशियों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी, भाई आदि के कारण तनाव मिल सकता है। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी फिर भी आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
चल या अचल संपत्ति में धन व्यय होगा। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा भी संभव।
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Author Profile
Latest entries
- राशीफल2024.04.26Aaj Ka Rashifal 26 April 2024: आज का दिन इन 7 राशियों के लिए बेहद खास, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल – प्रभात खबर – Prabhat Khabar
- लाइफस्टाइल2024.04.26लाइफस्टाइल में लाएं ये 5 स्मार्ट बदलाव, जिंदगी हो जाएगी गुलजार, बरसने लगेगा धन-हेल्दी होगा मन – News18 हिंदी
- विश्व2024.04.26Israel Hamas War: हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध, इजरायल-हमास जंग के बीच आखिर किसने दी चेतावनी? – Hindustan
- राशीफल2024.04.25Aaj Ka Rashifal: कर्क और कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल – अमर उजाला