Horoscope Today 28 April 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : आज मिथुन और सिंह राशि को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानें अपना राशिफल – Navbharat Times

Horoscope Today आज का राशिफल, दिन गुरुवार 28 अप्रैल 2022 को चंद्रमा का संचार दिन रात मीन राशि में हो रहा है। यहां चंद्रमा गुरु मिलकर गजकेसरी योग बना रहे हैं जो मीन राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। इसके अलावा चंद्रमा का यह संचार मिथुन और सिंह राशि के जातकों को भी भाग्य का भरपूर साथ प्रदान कर रहा है। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, जानें गणेशजी ने आज आपकी किस्मत में क्या लिखा है।
गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा को देख अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेगी। आज कोई नया काम मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उभर जाएंगे। किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।
गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोगों का भाग्य आज उनके साथ रहेगा। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। परिवार से सुख और सहयोग पाएंगे, मनोबल बढ़ेगा। निकट संबंधियों और बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। शाम का समय मनोरंजक रहेगा।
भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
शनि आ रहे कुंभ राशि में, 29 अप्रैल से चमकेंगे इन राशियों के सितारे
गणेशजी कहते हैं कि आज कर्क राशि के लोग अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होंगी। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। राजकीय मामले आपके पक्ष में हल होंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। शीतल चीजों का प्रयोग कम करें, सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है।
भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोग आज उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे।
भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। बेसन के लड्डू का दान करें।
गणेशजी कहते हैं कि आज भाग्य कन्या राशि वालों का साथ देगा। साथ ही आज वह लोग मांगलिक कार्य में सहभागी भी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि के लोग आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से पूरे होंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा। आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारे और आनेवाली चुनौतियों का डटकर सामना करें।
आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं।
शनि अमावस्या के टोटके, शनि होंगे मेहरबान और पाएंगे समृद्धि व सम्मान
गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों का मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। काम काज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं।
भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए दिन का पहला भाग अधिक अनुकूल और सुखद होगा। कामकाज में अनुकूलता से काम में प्रगति होगी और पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज व्यापारी वर्ग के लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं, कोई बेहतर डील भी हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। नवीन कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज मुक्ति मिल सकती है।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के जातकों की सेहत में आज सुधार होगा। अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें। कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों। नौकरी पेशा जातकों के काम की अधिकारी प्रशंसा करेंगे। ससुराल से खुशखबरी मिलेगी। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी।
आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यापार में आशा कुल लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। आज कुछ नई खरीदारी करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्‍य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।
मेष राशि में साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों का होगा भाग्योदय
गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के जातकों की बातों से आज लोग प्रभावित होंगे। पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।
ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *