Hi,
Logout
मुंहासे त्वचा के अतिरिक्त सीबम यानी प्राकृतिक तेल का उत्पादन करने से होते हैं। मुंहासे हार्मोनल असंतुलन, असंतुलित जीवनशैली, आनुवांशिकी और बैक्टीरिया के कारण भी हो सकते हैं। वजह चाहें जो भी हों, हाइड्रोजन पेरोक्साइड त्वचा को एक्सफोलिएट करके इस पर मौजूद तेल को सुखाकर मुंहासों से बचाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि हाइड्रोजन पेरोक्साइड का किन-किन तरीकों से इस्तेमाल करके मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है।
सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस क्लींजर से साफ करके इसे तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। अब कॉटन बॉल से हाइड्रोजन पेरोक्साइड को त्वचा के प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इसे करीब पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर इसे तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और इस पर नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर लगाएं।
सबसे पहले एक कटोरे में बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड की बराबर मात्रा मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रखें कि इसे अपनी आंखों के पास न लगाएं। इसे करीब पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर इसे तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और हाइड्रेटिंग सीरम से अपने चेहरे को मॉइस्चराइज करें।
सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच टी ट्री ऑयल और एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड को मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मुंहासों से प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे करीब पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अंत में अपना चेहरा तौलिए से सुखाएं और इस पर नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
एक कटोरी में एक छोटी चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने साफ चेहरे पर लगाएं। इसे करीब पांच मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। अंत में चेहरे को तौलिए पोंछकर इसे नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर से मॉइस्चराइज करें। हफ्ते में एक बार इस नुस्खे को आजमाएं।
सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस क्लींजर से साफ करें। इसके बाद मुंहासों से प्रभावित जगह पर कॉटन बॉल से हाइड्रोजन पेरोक्साइड लगाएं। पांच मिनट के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर अपना चेहरा तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। इसके बाद अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक पतली परत लगाकर छोड़ दें। हफ्ते में एक से दो बार इस नुस्खे को दोहराएं।
लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?
नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.09.24Aaj ka Rashifal, 25 January 2023 : कन्या और वृश्चिक राशि को मिल रहा आज गजकेसरी योग का लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
लाइफस्टाइल2023.09.24Daily Morning Tips:अगर आप भी सुबह जल्दी उठकर करते है यह जरूरी काम … – Samachar Nama
धर्म2023.09.24Pauranik Katha: जब प्रभु राम ने तोड़ा पवनपुत्र हनुमान का घमंड, पढ़ें यह रोचक कथा – News18 हिंदी
विश्व2023.09.24एक क्लिक में पढ़ें 3 जून, शनिवार की अहम खबरें – Aaj Tak