Hindi Breaking News Today 24 July: कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के बाद मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Breaking News in Hindi Today: मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जमा हो गई है। प्रदर्शनकारी 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपाक्स ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में मंकीपाक्स वायरस का पाजिटिव केस सामने आया है। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पाजिटिव मरीज ने विदेश यात्रा नहीं की थी। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन इवेंट के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा की इस जीत पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20,279 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना वायरस से 36 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली के मुस्तफाबाद के बाबू नगर चने वाली गली में आज सुबह करीब 5 बजे एक घर गिर गया। मौके पर कुल 3 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। इसके अलावा भारत के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज शाम 7 बजे राष्ट्रपति का पद छोड़ने की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
03:44 PM, 24 Jul 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जुलाई को शाम 4:30 बजे दिवंगत हरमोहन सिंह यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi will address a program marking the 10th death anniversary of the late Harmohan Singh Yadav on 25th July at 4:30pm via video conferencing: Prime Ministers Office

(File pic) pic.twitter.com/pcaArvoKxj
03:36 PM, 24 Jul 2022

फिलीपीन विश्वविद्यालय में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी ने अधिकारियों के हवाले से इस बात की पुष्टि की है।
03:26 PM, 24 Jul 2022

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।
Tamil Nadu CM MK Stalin writes to PM Modi, requesting him to take necessary steps to secure the future of the medical students who have returned from Ukraine. pic.twitter.com/1ybOJ2iskG
03:20 PM, 24 Jul 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उनके इस शानदार प्रदर्शन से हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा और उनमें ऊर्जा आएगी।
03:06 PM, 24 Jul 2022

मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जमा हो गई है। प्रदर्शनकारी 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Mumbai | Crowd gathers outside Dharavi PS as protestors continue demanding the arrest of all accused in the murder case of a 26-year-old kabbadi player. Three accused have yet been arrested in the case. pic.twitter.com/EfoomqRUHo
02:59 PM, 24 Jul 2022

कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस बिबेक चौधरी की सिंगल बेंच शाम 4 बजे ईडी की याचिका पर सुनवाई करेगी। ईडी ने इससे पहले आज एक याचिका दायर कर एसएससी भर्ती घोटाले की जांच के तहत पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को एसएसकेएम अस्पताल से कमांड अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
02:56 PM, 24 Jul 2022

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भदभदा बांध से पानी छोड़ा गया है। नगर निगम के इंजीनियर एमए खान ने बताया कि हमने सभी 7 गेट खोल दिए हैं। क्षेत्र में भारी बारिश की रेड अलर्ट के साथ जल स्तर और बढ़ने की संभावना है। 8वां गेट भी खोलना पड़ सकता है।
#WATCH | MP: Water released from the Bhadbhada Dam, Bhopal

We have opened all 7 gates. There are chances of water levels further rising with a red alert of heavy rains in the area. We may have to open the 8th gate as well: MA Khan, Engineer Municipal Corporation Bhopal pic.twitter.com/Ps5imqF2DZ
02:49 PM, 24 Jul 2022

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैंने कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मेरी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमण को देखते हुए कुछ दिन आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपना कोविड टेस्ट जरूर कराएं।
Coronavirus: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह कोरोना पाजिटिव
02:44 PM, 24 Jul 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।
#WATCH PM Modi takes part in Mukhyamantri Parishad meeting at BJP headquarters in Delhi pic.twitter.com/SGQnG9RKp2
02:10 PM, 24 Jul 2022

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे।
#WATCH PM Modi arrives at BJP headquarters for Mukhyamantri Parishad meeting#Delhi pic.twitter.com/9QdG82ijKH
02:08 PM, 24 Jul 2022

बिहार के छपरा में रविवार को अचानक एक घर में कई विस्फोट होने से इलाका दहल उठा। बताया जाता है कि खैरा थाना इलाके में नगरा खैरा थाना के खोढाईबाग गांव में यह ब्लास्ट हुआ है। चार लोगों की इस घटना में मौत की सूचना भी सामने आ रही है।
Bihar News: छपरा में बैक टू बैक ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत, बम फटने की वजह से हुआ हादसा
02:06 PM, 24 Jul 2022

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को लेकर ईडी अधिकारी कोलकाता के ईएसआई अस्पताल से रवाना हुए। उन्हें आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
SSC scam | Arpita Mukherjee, close aide of West Bengal cabinet minister & former Education Minister Partha Chatterjee, with ED officials leaves from ESI hospital in Kolkata

She will be produced before Bankshall court today. pic.twitter.com/t1JLwtQ8pf
01:58 PM, 24 Jul 2022

Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अब भारत विश्व का एक ताकतवर देश है। देश का अहित चाहने वाली विदेशी ताकतों को कड़ा सबक सिखाया जायेगा। अगर युद्ध होता है तो दुश्मन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।
Rajnath Singh Jammu Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भारत अब विश्व का है एक ताकतवर देश, अहित चाहने वालों को कड़ा सबक सिखाएंगे
01:55 PM, 24 Jul 2022

Earthqauke in Uttarkhand : उत्‍तराखंड में चीन सीमा से सटे उत्‍तरकाशी जिले में रविवार दोपहर 12 बजे के बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।
Earthquake in Uttarakhand : उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
01:55 PM, 24 Jul 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया। मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। हमने LNJP में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है।
“1st case of #Monkeypox detected in Delhi. Patient is stable & recovering. Theres no need to panic. Situation under control. We have made a separate isolation ward at LNJP. Our best team is on the case to prevent the spread & protect Delhiites,” tweets Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/tQ6dKM7gPo
01:48 PM, 24 Jul 2022

26 जुलाई को द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक में 23वां कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा।
Ladakh | 23rd Kargil Vijay Diwas to be commemorated at the Kargil War Memorial in Dras on July 26 pic.twitter.com/ZrYQF7DnUD
01:46 PM, 24 Jul 2022

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को एसएसकेएम अस्पताल से कमांड अस्पताल में स्थानांतरित करने पर ईडी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर की है। मामले पर आज सुनवाई होने की संभावना है।
ED has filed a fresh plea in Calcutta High Court over shifting West Bengal cabinet minister & former Education Minister of the state, Partha Chatterjee to Command hospital from SSKM hospital. Matter likely to be heard today pic.twitter.com/eECq5pOUzK
01:42 PM, 24 Jul 2022

उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए आज विपक्षी नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा भी शामिल होंगी।
Opposition leaders to meet today to discuss the strategy for the Vice President election. Opposition joint candidate Margret Alva to also attend the meeting.

(file photo) pic.twitter.com/1QJaD2BFvC
01:41 PM, 24 Jul 2022

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: नोएडा में आज बारिश हुई। (वीडियो नोएडा सेक्टर-10 का है)

मौसम विभाग के मुताबिक नोएडा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी। pic.twitter.com/xDgH75km0x
01:27 PM, 24 Jul 2022

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की निगरानी के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की।
Congress leader Bhupesh Baghel, who has been appointed as the partys senior observer to oversee upcoming assembly elections in Himachal Pradesh, chairs the meeting of Himachal Pradesh Congress leaders in Delhi pic.twitter.com/GbJzuG4Bzx
01:17 PM, 24 Jul 2022

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि राहुल गांधी से 50 घंटे की पूछताछ के बाद अब ईडी ने सोनिया गांधी को तलब किया है। यह अनावश्यक था, यह उत्पीड़न है। हम 26 तारीख को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। मैं सभी से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील करता हूं।
After fifty hours of interrogation of Rahul Gandhi, the ED has now summoned Sonia Gandhi. This was unnecessary. This is harassment. We would be observing a peaceful protest on the 26th. I appeal to everyone to join this movement: Karnataka Congress Chief DK Shivakumar pic.twitter.com/eJ8ndZqYYN
01:02 PM, 24 Jul 2022

यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल सहित अन्य नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक चल रही है।
Delhi | CM UP Adityanath Yogi, CM Uttarakhand PS Dhami, CM Assam Himanta Biswa, CM Gujarat Bhupendra Patel among other leaders to arrive for BJP Mukhyamantri Parishad meeting at BJP headquarters pic.twitter.com/MyQIzX11bt
12:41 PM, 24 Jul 2022

Monkeypox Guidelines केरल के बाद अब दिल्ली में भी मंकीपाक्स का मामला मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मंकीपाक्स पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय ने राज्य सरकारों से निगरानी बढ़ाने को कहा है। मंकीपाक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइंस भी जारी की हैं।
Monkeypox Guidelines: भारत में तेजी से बढ़ रहे मंकीपाक्स के मामले, पढ़ें-स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन
12:32 PM, 24 Jul 2022

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 जुलाई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वह सोमनाथ मंदिर जाएंगे और राजकोट में आप के टाउनहाल कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
AAPs national convener and Delhi CM Arvind Kejriwal will be on a Gujarat visit on July 26.

He will visit Somnath temple and also participate in AAPs townhall program in Rajkot.

(file photo) pic.twitter.com/Vb3vI5evdX
12:29 PM, 24 Jul 2022

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बताया कि यहां अब तक मंकीपाक्स का एक भी मामला सामने नहीं आया है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का कोविड-19 और मंकीपॉक्स के लिए परीक्षण किया जा रहा है। 44वें चेस ओलंपियाड के लिए विदेशों से आने वाले शतरंज खिलाड़ियों की भी जांच करानी होगी। आज राज्य भर में 50,000 से अधिक टीकाकरण शिविर लगाए गए हैं। सुबह 11 बजे तक 2,64,597 से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। हम जनता को बूस्टर डोज लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Tamil Nadu | As many as 50,000 vaccination camps have been set up across the state today. As of 11 in the morning, over 2,64,597 doses have been administered. We are encouraging the masses to take the booster dose: Ma. Subramanian, Health Minister pic.twitter.com/r5W8t72bFz
12:25 PM, 24 Jul 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले 5 साल में हमने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में आज मैं एक घोषणा करने वाला हूं कि दिल्ली को भारत का फूड कैपिटल माना जाता है इसलिए यहां के जितने फूड हब है उन सबको विकसित किया जाएगा।
12:14 PM, 24 Jul 2022

BJP Flags Found In UPCC Office In Lucknow लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय माल एवेन्यू में भाजपा के झंडे मिले हैं। प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कांग्रेस के पूर्व नेता जीशान हैदर ने इस घटना का एक वीडियो ट्वीट किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ कार्यालय में भी भाजपा की पैठ! कांग्रेस मुख्यालय के कमरे में मिले भाजपा के झंडे
12:12 PM, 24 Jul 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
Delhi | BJP President JP Nadda arrives at the party headquarters to attend the Mukhyamantri Parishad meeting pic.twitter.com/LPoQRZQoY8
12:11 PM, 24 Jul 2022

भारतीय सेना की उत्तरी कमान की बाइक रैली के प्रतिभागियों ने गलवान घाटी के वीरों को श्रद्धांजलि दी और लद्दाख के कठिन इलाके से होते हुए नुब्रा घाटी पहुंचे।
#WATCH Indian Army’s Northern Command bike rally participants paid homage to the Galwan Valley bravehearts and reached Nubra Valley cruising through the tough terrain of Ladakh: Fire and Fury Corps, Indian Army pic.twitter.com/TY9lpgxwZH
12:08 PM, 24 Jul 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल होंगे।
BJP President JP Nadda to attend the BJP Mukhyamantri Parishad meeting in Delhi, shortly.

(file pic) pic.twitter.com/ixqkXSA1cR
12:01 PM, 24 Jul 2022

जम्मू-कश्मीर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने जम्मू में कारगिल विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
जम्मू-कश्मीर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने जम्मू में कारगिल विजय दिवस समारोह में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/jyiR8SgKN7
11:59 AM, 24 Jul 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में खेल परिसर का उद्घाटन किया और विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
Ahmedabad, Gujarat | Union Home Minister Amit Shah inaugurates sports complex & lays the foundation stone of various development projects pic.twitter.com/Kx4sLTGiOg
11:58 AM, 24 Jul 2022

School Bus trapped in water मध्य प्रदेश के तिलवाड़ गोविंद गांव में संचालित स्कूल अपेक्स इंटरनेशनल के बच्चों से भरी एक बस उफनते नाले में आधी डूब गई। इस बस में करीब 50 बच्‍चे सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से बस को ओवरफ्लो हो रहे नाले के पानी से बाहर निकाला गया।
MP News: उफनते नाले में आधी डूबी बच्‍चों से भरी स्‍कूल बस, दहशत में चीखने लगे बच्‍चे
11:56 AM, 24 Jul 2022

Draupadi Murmu, New President Of India: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार को सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय हाल में होगा, जहां भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।
Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की लेंगी शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी
11:53 AM, 24 Jul 2022

केरल में दक्षिणी नौसेना कमान के एक फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट (एफआईसी) ने कल रात कोच्चि में एक व्यक्ति को डूबने से बचाया। वह कथित तौर पर वेंदुरुथी ब्रिज से गिर गया था। जिसके बाद उसे सीपीआर दिया गया। बाद में उसे सिविल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Kerala | A Fast Interceptor Craft (FIC) of Southern Naval Command saved a man from drowning last night in Kochi. Hed allegedly fallen off Venduruthy Bridge. CPR was performed on him, as he was semi-conscious. He was later handed over to Civil Police.

(Representative photo) pic.twitter.com/6PVVI2i7ze
11:44 AM, 24 Jul 2022

पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को आज बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी आज उनकी हिरासत की मांग करेगी। ईडी ने भर्ती घोटाले से जुड़े छापेमारी में उनके आवासीय परिसर से लगभग 20 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं।
Kolkata: Arpita Mukherjee,close aide of WB cabinet minister&former Education Min Partha Chatterjee, will be produced before Bankshall Court,today.ED to seek her custody today.

ED recovered appox Rs 20cr in cash from her residential premises in searches linked to recruitment scam pic.twitter.com/vpPHGNkIwA
11:41 AM, 24 Jul 2022

Action Against Afzal Ansari गाजीपुर जिले में मुख्‍तार अंसारी के भाई और सांसद अफजाल अंसारी की अवैध 15 करोड़ की संपत्ति पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स चार गांवों में संपत्ति कुर्क कर रही है।
मुख्‍तार अंसारी के भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की अवैध 15 करोड़ की संपत्ति पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू
11:37 AM, 24 Jul 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनके पिता सतीश कुमार ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक मिला है और देशवासियों को भी उस पर नाज है। कॉमनवेल्थ गेम्स में वो बेहतर करने की कोशिश करेगा।
हमें बहुत खुशी है कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक मिला है और देशवासियों को भी उस पर नाज है। कॉमनवेल्थ गेम्स में वो बेहतर करने की कोशिश करेगा: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनके पिता सतीश कुमार, पानीपत, हरियाणा pic.twitter.com/Q0zBMPXNn0
11:32 AM, 24 Jul 2022

WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से उन देशों में फैल रहा है, जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा है। पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में मामले केंद्रित हैं। हमारे उपाय संवेदनशील या भेदभाव से रहित होने चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आज दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों से मंकीपॉक्स के लिए निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को मजबूत करने का आह्वान किया है, इस बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया गया है।
11:30 AM, 24 Jul 2022

दिल्ली में मंकीपाक्स वायरस का पाजिटिव केस सामने आया है। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि पाजिटिव मरीज ने विदेश यात्रा नहीं की थी। देश में केरल से भी मंकीपाक्स के तीन मामले सामने आए थे। आज के केस को मिलाकर देश में अब तक कुल चार मरीज सामने आ चुके हैं।
11:23 AM, 24 Jul 2022

Flight Emergency Landing भारतीय विमानों में मिल रही तकनीकी खराबी ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी है। ऐसे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानों में मिल रही तकनीकी खराबी मामले में एक्शन लेना शुरु कर दिया है।
Flight Emergency Landing: विमानों में तकनीकी खराबी पर DGCA सख्त, नई गाइडलाइन जारी; अब इन निर्देशों का करना होगा पालन
11:19 AM, 24 Jul 2022

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार छोड़ने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
Delhi | President Ram Nath Kovind paid homage to Mahatma Gandhi at Rajghat before relinquishing charge as the President of India on July 25 pic.twitter.com/61ZjMgXK1b
11:04 AM, 24 Jul 2022

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा है कि राज्य में हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना चाहिए। इसके लिए 1.20 करोड़ तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को घर-घर झंडा फहराने खेलकूद के आयोजन निबंध लेखन कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
Har Ghar Tiranga: तेलंगाना में हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सरकार बांटेगी 1.20 करोड़ झंडे

10:51 AM, 24 Jul 2022

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता में CBSE स्टेट टॉपर्स को सम्मानित किया।
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता में CBSE स्टेट टॉपर्स को सम्मानित किया। pic.twitter.com/HVJml4F1XR
10:34 AM, 24 Jul 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने कहा, मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।
#WATCH | I will give my best in the Commonwealth Games, says Indias Neeraj Chopra after landing the silver medal in the World Athletics Championships, speaking with ANI pic.twitter.com/9MtHUHYDqL
10:23 AM, 24 Jul 2022

Chit fund scam Chhattisgarh छत्‍तीसगढ़ में चिटफंड घोटाले की जांच ईडी से करवाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के बीच विवाद जारी है। डा. रमन का कहना है कि ईडी से जांच कराने के लिए कह रहे हैं तो यह बहुत अच्छी बात है।
छत्तीसगढ़ में ED से जांच पर सियासत: रमन सिंह ने कहा- बघेल चाहें तो चिटफंड घोटाले की ईडी से कराएं जांच, मेरा पूरा समर्थन
10:22 AM, 24 Jul 2022

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने World Athletics Championships में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब भारत ने इस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में कांस्य पदक जीता था। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने हरियाणा को गौरवान्वित किया है।
Delhi | Neeraj Chopra has made history by winning silver in the #WorldAthleticsChampionships. This is the first time India has won a silver in this championship. Anju Bobby George won the bronze medal in 2003. I congratulate him. He has done Haryana proud: Haryana CM ML Khattar pic.twitter.com/xsTuP8aT0s
10:16 AM, 24 Jul 2022

Pakistan Shehbaz Sharif Cabinet शहबाज सरकार देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए अब देश की संपत्ति बेचेगी। इसके लिए एक अध्यादेश कैबिनेट ने पास कर दिया है। जिसके तहर कोई भी सौदे की न तो जांच हो पाएगी और न ही अदालत में चुनौती दी जा सकेगी।
Pakistan News: पाकिस्तान हुआ इतना कंगाल की अब कर्ज चुकाने को बेचेगा देश की संपत्ति, दिवालिया होने से बचाने के लिए शहबाज सरकार लाई अध्यादेश
10:14 AM, 24 Jul 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में शिरकत की।
गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में शामिल हुए। pic.twitter.com/dnLOoEOMG8
10:07 AM, 24 Jul 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी, काफी हवा थी लेकिन उम्मीद थी कि थ्रो लगेगी। मैंने आज मेडल जीता है तो अच्छा लग रहा है और अब अगले साल फिर कोशिश करेंगे इससे अच्छा करने की।
आज की स्थिति थोड़ी ठीक नहीं थी, काफी हवा थी लेकिन उम्मीद थी कि थ्रो लगेगी। मैंने आज मेडल जीता है तो अच्छा लग रहा है और अब अगले साल फिर कोशिश करेंगे इससे अच्छा करने की: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा, ऑरेगोन, USA #WorldAthleticsChampionships pic.twitter.com/zfme4CdKVR
10:02 AM, 24 Jul 2022

दमकल विभाग का कहना है कि दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में आज मकान गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।
09:57 AM, 24 Jul 2022

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल करके भारत का मान बढ़ाया है, हरियाणा का मान बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से नीरज चोपड़ा को मुबारकबाद देता हूं।
09:52 AM, 24 Jul 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। सीएम योगी ने कहा आज World Athletics Championships में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है।
आज #WorldAthleticsChampionships में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/O0Nt9yAbgL
09:50 AM, 24 Jul 2022

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा की जीत पर बधाई दी।
Union Minister for Youth Affairs & Sports Anurag Thakur hails Neeraj Chopras win at World Athletics Championships pic.twitter.com/P0PAp3kdBH
09:44 AM, 24 Jul 2022

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर एयरफोर्स भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। तस्वीरें परीक्षा केंद्र के बाहर की है।
Kanpur, UP | Agniveer Airforce recruitment exam begins, visuals from outside examination centre pic.twitter.com/av4aXKLTEJ
09:42 AM, 24 Jul 2022

S-400 vs THAAD: एक बार फ‍िर रूसी मिसाइल सिस्‍टम S-400 की आपूर्ति को लेकर भारत और अमेरिका के संबंधों की चर्चा जोरों पर हैं। रूस यूक्रेन के बीच भारत और अमेरिका के संबधों में थोड़ा खिंचाव देखा गया है। ऐसे में S-400 मिसाइल को लेकर दोनों देशों के संबंधों में दरार का अंदेशा लगाया जा रहा है। अमेरिका, भारत-रूस के इस रक्षा डील से शुरू से खफा रहा है। ऐसे में यह मामला और भी गरम हो जाता है।
S-400 vs THAAD: भारतीय रक्षा प्रणाली के लिए क्‍यों खास है S-400 मिसाइल सिस्‍टम, जानें- अमेरिकी THAAD से कैसे है श्रेष्‍ठ
09:37 AM, 24 Jul 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने World Athletics Championships में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।
Defence minister Rajnath Singh congratulates #NeerajChopra on winning the Silver medal at the #WorldAthleticsChampionships pic.twitter.com/jtlCRAktWZ
09:35 AM, 24 Jul 2022

नीरज चोपड़ा की विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने का जश्न उनके गृहनगर पानीपत में मनाया जा रहा है। नीरज चोपड़ा के परिवार और दोस्तों ने उनकी जीत का जश्न मनाया।
#WATCH Family and friends celebrate Neeraj Chopras silver medal win in the World Athletics Championships at his hometown in Panipat, #Haryana

Neeraj Chopra secured 2nd position with his 4th throw of 88.13 meters in the mens Javelin finals. pic.twitter.com/khrUhmDgHG
09:24 AM, 24 Jul 2022

पीएम नरेंद्र मोदी ने World Championships में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी। पीएम ने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह खास पल है।
PM Narendra Modi congratulates #NeerajChopra on winning a “historic” Silver medal at the #WorldChampionships.

This is a special moment for Indian sports, PM says. pic.twitter.com/n74aq68DbD
09:09 AM, 24 Jul 2022

दिल्ली के मुस्तफाबाद में सुबह करीब 5 बजे एक घर गिर गया है। दमकल अधिकारी मौके पर कुल 3 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। अब तक 4 लोगों को बचा लिया गया है और अस्पताल भेजा गया है।
Delhi | A house collapsed at around 5am from the Babu Nagar Chane Wali Gali Mustafabad. Total 3 fire tenders were rushed to the site. So far 4 persons have been rescued & sent to the hospital. Search for more people ongoing: Fire officials pic.twitter.com/0aVMDURyzM
09:06 AM, 24 Jul 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनकी मां सरोज देवी ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है, हमें उम्मीद थी कि वो मेडल जरूर जीतेगा और उसकी मेहनत पूरी हुई।
We are very happy that his hard work has paid off. We were certain that he would win a medal at this event: Saroj Devi, Neeraj Chopras mother on her son winning a silver medal at World Athletics Championships pic.twitter.com/tykE3ljlF9
09:00 AM, 24 Jul 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ग्रेनेडियन जेवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने और स्वर्ण पदक जीता।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: ग्रेनेडियन जेवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स अपने उच्चतम स्कोर 90.54 मीटर के साथ विश्व चैंपियन बने और स्वर्ण पदक जीता।

(तस्वीर सोर्स: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप वेबसाइट) pic.twitter.com/zUfPeGrkpQ
08:56 AM, 24 Jul 2022

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 20,279 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 36 लोगों की मौत हुई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 20,279 नए मामले सामने आए हैं, 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 36 लोगों की मौत हुई है।

कुल मामले: 4,38,88,755
सक्रिय मामले: 1,52,200
कुल रिकवरी: 4,32,10,522
कुल मौतें: 5,26,033
कुल वैक्सीनेशन: 2,01,99,33,453 pic.twitter.com/wwuVzbLDrm
08:55 AM, 24 Jul 2022

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा की जीत पर बधाई दी।
Union Law Minister Kiren Rijiju congratulates Neeraj Chopra on his win in the World Athletics Championships pic.twitter.com/p4KZ2CZaJY
08:41 AM, 24 Jul 2022

रेलवे ने 24 जुलाई 2022 को 220 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं, 15 ट्रेनें रीशेड्यूल की गई हैं और 24 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (National train enquiry system- NTES) की वेबसाइट पर 24 जुलाई को कैंसिल की गई ट्रेनों (Cancelled trains on 24 July) की पूरी लिस्ट जारी की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, रेलवे के अलग-अलग जोन की 220 ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल कर दिया गया है।
Train Cancelled Today 24 July: आज 220 ट्रेनें हैं कैंसिल, घर से स्टेशन निकलने से पहले देखें ये लिस्ट
08:31 AM, 24 Jul 2022

उत्तर प्रदेश के सभी परिवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार परिवार कल्याण योजना संचालित करेगी। इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले सभी परिवारों की परिवार आइडी बनाने के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने न‍निर्देश द‍िए हैं।
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने परिवार आइडी बनाने के दिए निर्देश, बोले- परिवार कल्याण योजना से हर परिवार को मिलेगा रोजगार

08:23 AM, 24 Jul 2022

Monkey Pox Symptoms विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को मंकीपाक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर दिया। संगठन ने सभी देशों से समलैंगिक समुदाय के साथ मिलकर काम करने और प्रभावित समुदायों के स्वास्थ्य मानवाधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए उपाय करने का आह्वान किया।
Monkey Pox Symptoms: समय के साथ बदल रहे हैं मंकीपाक्स के लक्षण, जानें- कैसे फैल रहा वायरस, क्या है बचाव के उपाय

08:21 AM, 24 Jul 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों के जेवलिन फाइनल में 88.13 मीटर के अपने चौथे थ्रो के साथ रजत पदक जीता।
Neeraj Chopra final Live Updates: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, जैवलिन में मेडल जीतने वाले पहले एशियाई जैवलिन थ्रोअर बने

08:13 AM, 24 Jul 2022

President Ram Nath Kovind आज शाम 7 बजे बतौर राष्ट्रपति कोविन्द का आखिरी संबोधन होगा। सोमवार को द्रौपदी मुर्मू उनकी जगह लेंगी। इससे पहले बीते दिन कोविन्द के लिए संसद के सेंट्रल हाल में विदाई समारोह हुआ।
President Ram Nath Kovind: रामनाथ कोविन्द आज बतौर राष्ट्रपति देश को आखिरी बार करेंगे संबोधित, सोमवार को द्रौपदी मुर्मू लेंगी शपथ

08:00 AM, 24 Jul 2022

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।
#WATCH उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के बाद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। pic.twitter.com/UlWSGj3cFT
07:54 AM, 24 Jul 2022

Hindu Protest in Bangladesh- बांग्लादेश में हिंदू शिक्षकों की लगातार हो रही हत्याओं और हिंदू महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में चटगांव में हिंदू समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया। जुलूस में शामिल लोगों ने नारेबाजी करते हुए घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने और दोषियों को दंडित करने की मांग की।
Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ रहा अत्याचार, हत्याओं और दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
07:53 AM, 24 Jul 2022

इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर पिछले 30 वर्षों से पाकिस्तान को लूटने और वर्तमान आर्थिक मंदी का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा इन चोरों को हमारी राष्ट्रीय संपत्ति को कभी भी कुटिल तरीके से बेचने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
Imran-Shehbaz Twitter War: पाक पीएम शहबाज शरीफ और पीटीआई प्रमुख इमरान खान के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग
07:50 AM, 24 Jul 2022

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के नीरज चोपड़ा ने 86.37 मीटर का थ्रो हासिल किया। जबकि भारत के दूसरे थ्रोअर रोहित यादव ने पुरुषों के जेवलिन फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 78.72 मीटर का थ्रो हासिल किया।
World Athletics Championships: Indias Neeraj Chopra secures a throw of 86.37 meters while Rohit Yadav, Indias second thrower, comes up with 78.72 metres in their third attempt in mens Javelin finals

(File Pics) pic.twitter.com/3KLWo3v7Zc
07:35 AM, 24 Jul 2022

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा केंद्रीय नेतृत्व और देवेंद्र जी ने भारी मन से एकनाथ शिंदे को सीएम के रूप में समर्थन देने का फैसला किया। हम नाखुश थे लेकिन निर्णय को स्वीकार करने का फैसला किया।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल का बयान, शिंदे को भारी मन से बीजेपी ने बनाया मुख्यमंत्री

07:31 AM, 24 Jul 2022

ओरेगन में हो रहे 18वें वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 10वां दिन भारत के लिए बेहद खास है। भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा और रोहित यादव जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में उतर चुके हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत के दो एथलीट वर्ल्ड चैंपियनशिप में जैवलिन के फाइनल इवेंट में पहुंचे हैं।
Neeraj Chopra final Live Updates: वर्ल्ड एथलेटिक्स में पहला गोल्ड दिलाने के इरादे से उतर चुके हैं नीरज और रोहित

07:27 AM, 24 Jul 2022

मिजोरम में COVID-19 के 120 नए मामले आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
मिज़ोरम में #COVID19 के 120 नए मामले आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

कुल मामले: 2,31,678
सक्रिय मामले: 907
कुल डिस्चार्ज: 2,30,063
कुल मृत्यु: 708 pic.twitter.com/F6O1iS1yUi
07:26 AM, 24 Jul 2022

weather update today 24 july देश के अलग-अलग राज्यों में मानसूनी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है।
Weather Update Today: राजस्थान, गुजरात सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली, यूपी, बिहार व अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
विश्व
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *