बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अदनान सामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सारी पोस्ट डिलीट कर इंस्टाग्राम को अलविदा कहा था, तभी से वह सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में उनके पोस्ट डिलीट करने के कारण का खुलासा हो गया है। सिंगर ने यह सब अपने नए गाने के प्रमोशन के लिए किया था। दरअसल, अलविदा सिंगर का एक नया गाना है जिसे वह रिलीज करने वाले हैं। इसके पहले जब उन्होंने सारी पोस्ट डिलीट की थीं, तभी से ये कयास लग रहे थे कि ये उनका नया गाना है। वहीं कुछ दिनों पहले अदनान ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था।
मेरे अलविदा कहने का तरीका- अदनान
अदनान ने अपने इंस्टाग्राम में अपने नए गाने का मोशन टीजर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मेरे अलविदा कहने का तरीका। इसके पहले उन्होंने पांच सेकेंड का मोशन वीडियो शेयर किया था। इसमें इंग्लिश में ‘अलविदा’ (ALVIDA) लिखा दिखाई दे रहा था। इसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि ‘ALVIDA’ अदनान सामी का कोई नया गाना, एल्बम या प्रोजेक्ट है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने कहा कि इंस्टाग्राम से सभी पोस्ट डिलीट करना अदनान का एक प्रमोशनल मूव है।
कभी 230 किलो के हुआ करते थे अदनान
अदनान की इन फोटोज में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए थे। क्योंकि, अदनान कभी 230 किलो के हुआ करते थे। लेकिन, धीरे-धीरे उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया। अदनान कई साल से अपने वजन को कम कर रहे हैं। वेट बढ़ने के बाद उनके घुटनों पर जोर पड़ने लगा था। तब डॉक्टर्स ने उन्हें वजन कम करने की सलाह दी थी और कहा था कि अगर उन्होंने वेट कम नहीं, किया तो सिर्फ 6 महीने ही जिंदा रह पाएंगे। जिसके बाद उन्होंने फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया था। फिर अदनान ने 11 महीने में ही 165 किलो वजन कम कर लिया था।
पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित हुए थे सिंगर
अदनान सामी सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिशियन, म्यूजिक कंपोजर और पियानिस्ट हैं। वे हिंदी और साउथ मूवीज के लिए इंडियन और वेस्टर्न म्यूजिक बनाते हैं और गाते भी हैं। उन्हें संगीत की दुनिया में शानदार योगदान देने के लिए देश के सर्वोच्च पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित भी किया जा चुका है। अदनान ने ‘भर दो झोली मेरी’, ‘तेरा चेहरा’, ‘भीगी भीगी रातों में’, ‘मेरी याद रखना’, ‘सुन जरा’, ‘तेरे बिना जिया जाए ना’ और ‘शायद यही तो प्यार है’ जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं, जो काफी पॉपुलर भी हुए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
Author Profile

Latest entries
लाइफस्टाइल2023.02.08इम्युनिटी, पेट की समस्या… इन बीमारियों का 'काट' हैं सप्लीमेंट्स, जानें इन्हें – ABP न्यूज़
धर्म2023.02.08जगदानंद सिंह की राम मंदिर वाली टिप्पणी पर BJP का पलटवार हिंदू आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
विश्व2023.02.08एक क्लिक में पढ़ें 10 नवंबर, गुरुवार की अहम खबरें – Aaj Tak
राशीफल2023.02.08Horoscope Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)