भितरवार के सनातन धर्म मंडल कार्यालय में संगीतमयी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामचरित मानस की चौपाइयों के माध्यम से संगीतमय प्रस्तुति के बीच पूजा-अर्चना से समूचा वातावरण भक्तिमय रहा। इस मौके पर क्षेत्र में सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की गई। अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन-पूजन कर प्रसादी का वितरण किया गया।
दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में सर्वप्रथम हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर श्रीरामचरित मानस का पूजन कर अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। संगीतमयी रामायण से वातावरण भक्तिमय हो गया। पाठ के समापन पर हवन में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आहुतियां दी गईं। सनातन धर्म मंडल के अशोक वाजपेयी ने बताया कि क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। इस बार 25वां श्री रामचरित मानस का अखंड रामायण पाठ का आयोजन भव्य रूप में आयोजित किया गया। समापन पर भंडारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर अशोक वाजपेयी, पुरुषोत्तम दुबे, पुरुषोत्तम शर्मा रामायणी, लक्ष्मण सिंह रावत, रामस्वरूप दुबे, अनुरुद्ध पांडे, महेंद्र तिवारी, बृजमोहन बौहरे, रमेशचंद्र शर्मा, वासुदेव शर्मा, कैलाश हिन्ना, गोपाल शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.05.31आज का राशिफल: 6 February 2023 Rashifal | Today Horoscope In … – YouTube
लाइफस्टाइल2023.05.31हार्टबर्न और खट्टी डकार को हल्के में मत लीजिए, आप हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार! – ABP न्यूज़
धर्म2023.05.31Hanuman Jayanti: साल में दो बार क्यों मनाई जाती है हनुमान जयंती, जानें इसके पीछे की वजह – DNA Hindi
विश्व2023.05.31Jasprit Bumrah Injury: समय से लड़ रहे हैं जसप्रीत बुमराह, सामने है वर्ल्ड कप से पहले फिट होने – ABP न्यूज़