Aaj ka Rashifal 1 May 2022: मई माह का पहला दिन इन राशियों की चमका देगा किस्मत, जानिए वहीं ये लोग रखें अपना ख.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

a
Aaj ka Rashifal 1 May 2022 साल 2022 के मई मा का पहला दिन आज से शुरू हो गया है। आज का दिन कई राशियों के लिए अचानक धन लाभ दे सकता है। लेकिन इन लोगों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कैसा बीतेगा रविवार का दिन

 नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 1 May 2022: आज मई माह का पहला दिन है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3.26AM तक रहेगी। उसके बाद द्वितीय तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के धार्मिक कार्य, शुभ कार्यों, त्योहारों तथा अचल संपत्ति खरीदने बेचने से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए अत्यंत शुभ है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से कैसा बीतेगा राशि के अनुसार रविवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आलस्य से भरा रहेगा जिसकी वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। आर्थिक निवेश से जुड़े फैसले किसी और दिन पर छोड़ दे। सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन परिवार के साथ बिताएंगे। घर में रिश्तेदारों का आवागमन लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकता है वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी प्रेम बढ़ेगा।

Planet Transit In May 2022: मई माह में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रख सके तो कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। शत्रु पक्ष हावी होने की कोशिश करेंगा सावधानी बरतें। पूंजी निवेश सोच समझकर करें आर्थिक मामलों उलझ सकते हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी। घर परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान होगा, सबके साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है रिश्तों की खटास दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है सुखद भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

May 2022 Vrat Tyohar: अक्षय तृतीया, चंद्र ग्रहण सहित मई माह पड़ रहें हैं कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिससे आपका दबदबा कायम होगा। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्र यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होंगी। परिवारीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मतभेद रहेगा आपसी दूरी बढ़ सकती है प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी विश्वास गहरा होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर साबित होगा। बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। पूर्व में आर्थिक योजनाओं पर किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटककर मौज मस्ती में लगेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सब का मन लुभाया। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है साथ में घूमने फिरने जाएंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। आर्थिक योजनाओं में फेरबदल कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे । रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।पारिवारिक माहौल संतोषजनक रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है पार्टनर से उपहार प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन नए बदलाव लेकर आ रहे हैं मन प्रसन्न रहेगा l कार्य क्षेत्र में सुखद परिवर्तन होगा कई योजनाएं फलीभूत होंगी, सभी कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगे। व्यावसायिक मामले सुलझेंगे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जिससे धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट संबंधित रोग उभर सकते हैं खानपान में सावधानी बरतें। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए समय बेहतर है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी सिंगल लोगों को पार्टनर की तलाश पूरी होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक योजनाएं अटक सकती है। कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े। व्यापार के लिए दिन मध्यम है किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें चोट चपेट का योग बन रहा है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, माता पिता की सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है जीवन साथी पूर्ण रूप से सहयोग देगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। बहुत समय बाद आपका मन प्रसन्न व शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी की मधुरता से सबका सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए कार्यालय का वातावरण बोझिल हो सकता है संयम से काम लें। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में आ रहीं दूरियां समाप्त होंगी आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप आर्थिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मन में बेचैनी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश सोच समझकर करें,अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में आखिरी समय में फेरबदल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में भी तनाव रहेगा संयम से काम लें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यावसायिक मामले सुलझेंगे। आर्थिक योजनाएं सफल रहेंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो शुभ फलदायी रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी माता के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी बाहर खाने पीने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *