Aaj ka Rashifal 8 May 2022: मिथुन राशि के जातकों को करना पड़ेगा आर्थिक समस्याओं का सामना, वहीं इन्हें मिलेगी.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Aaj ka Rashifal 8 May 2022 रविवार का दिन कर्क राशि के जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। वहीं बिजनेस में लाभ मिलेगा। कन्या राशि के जातकों को कार्यालय में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा रविवार का दिन।

 नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 8 May 2022: आज 8 मई रविवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शाम 05.01 तक रहेगी। तत्पश्चात अष्टमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्य, विवाह, मुंडन संस्कार,नामकरण, नया व्यापार आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से कैसा रहेगा राशि के अनुसार रविवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में अटके काम पूरे होंगे, आपकी चतुराई और वाकपटुता से कुछ महत्वपूर्ण काम बनेंगे। व्यापारिक वर्ग के कार्यों में आ रहीं सरकारी अड़चनें दूर होंगी व्यापार सुचारु रूप से चलेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ मुझे खुशी भरे पल बिताएंगे भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है आपसी प्यार बढ़ेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा।आज प्रत्येक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी।कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग अपने कुशल व्यवहार व योग्यता से बेहतर फायदा प्राप्त करेंगे।सोशल मीडिया, कंप्यूटर, मोबाइल आदि बिज़नेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा l पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा है प्रियजन के साथ समय बिताएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे शरीर में चुस्ती फुर्ती की कमी रहेंगी।आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में आज का काम कल पर न डालें अन्यथा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।व्यापारी वर्ग को समय पर टारगेट पूरा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है फोकस बनाएं रखें। पारिवारिक जनों के साथ समय बिताएंगे माता पिता की मदद से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आर्थिक रूप से आज का दिन सफल रहेंगे किंतु कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज रह सकते हैं।शारीरिक आलस्य का सामना करेंगे कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा जिसकी वजह से कई काम अटक सकते हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। व्यापारिक क्षेत्र में कुछ गतिरोध उत्पन्न हो सकते है बनते कार्य बिगड़ सकते है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहद खास है आपसी दूरियां खत्म होंगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व के दम पर सबका मन जीत लेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे शत्रु पक्ष परास्त होगा। बेवजह किसी बहस में न पड़े उच्चाधिकारियों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें।व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर है आर्थिक मुनाफा कमाएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुख में पल बिताएंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा।प्रेम संबंधों में अनबन रह सकती है धैर्य से काम लें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कार्यालय में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है उच्चाधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यावहारिक क्षेत्र में चल रही परेशानी दूर होगी अटका हुआ धन वापस मिल सकता है l पारिवारिक तनाव कम होगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।प्रेम संबंधों में मतभेद रह सकता है संयम से काम लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग्य हैं आज किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ की स्थिति बन रही है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें सेहत खराब हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेंगे बेवजह किसी से न उलझें। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में छिटपुट परेशानियां रहेंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।कार्यालय में सहकर्मियों के सहयोग कोई काम बन सकता है। व्यापारिक क्षेत्र के किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता रहेगी सुख सुविधा के समान की खरीदारी करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय उत्तम है दूरियां कम होंगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी ,मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। यदि नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे रिश्तो में चल रहे तनाव समाप्त होने के योग हैं।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यालय में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जिससे काम का बोझ महसूस करेंगे।कोई भी बड़ा आर्थिक निवेश करने का निर्णय सोच समझ ले।साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं।पत्रकारिता, लेखन कार्य से जुड़ें लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा बच्चों के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा, मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। काफी समय से चली आ रही आर्थिक मंदी से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी मान सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।व्यावसायिक दृष्टि से आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा।रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है रिश्तेदारों का आवागमन रहेगा।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। समय पर सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। पूर्व में की गई मेहनत के फल प्राप्त होंगे ,आर्थिक मामले सुलझेंगे अटका हुआ धन प्राप्त होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पद प्रमोशन प्राप्त हो सकता है उच्चाधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।  अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

आयरलैंड
ज़िम्बाब्वे
ज़िम्बाब्वे ने आयरलैंड को 31 रनों से हराया
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Related Posts


    Popular Posts

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *