Aaj Ka Rashifal 16 December 2022 आज सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। शुक्रवार के दिन कई राशियों को धन लाभ के साथ समाज में मान सम्मान मिलेगा। जानिए दैनिक राशिफल
नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 16 December 2022: पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से धनु संक्रांति बन रही है। ज्योतिष गणना के अनुसार, आज सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में 14 जनवरी की रात 8 बजकर 44 मिनट तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहुकाल की बात करे, तो वह सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही आज से खरमास आरंभ हो रहे हैं। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
निजी सुख में व्यवधान आएगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कोई ऐसा हो सकता है जो आपके हित में न हो। महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया से तनाव मिल सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)
महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा भी संभव।
श्रीलंका
भारत
भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.09.24Aaj ka Rashifal, 25 January 2023 : कन्या और वृश्चिक राशि को मिल रहा आज गजकेसरी योग का लाभ, देखें आपके तारे क्या कहते हैं – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
लाइफस्टाइल2023.09.24Daily Morning Tips:अगर आप भी सुबह जल्दी उठकर करते है यह जरूरी काम … – Samachar Nama
धर्म2023.09.24Pauranik Katha: जब प्रभु राम ने तोड़ा पवनपुत्र हनुमान का घमंड, पढ़ें यह रोचक कथा – News18 हिंदी
विश्व2023.09.24एक क्लिक में पढ़ें 3 जून, शनिवार की अहम खबरें – Aaj Tak