Aaj Ka Rashifal 8 July 2022 इन 4 राशियों को होगा धन लाभ वहीं ये लोग अपने गुस्से को रखें कंट्रोल.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Aaj ka rashifal 8 July 2022 आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि कई राशियों के लिए अच्छी साबित होगी। इसके साथ ही आज भड़ली नवमी होने के कारण कई कार्यों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए राशि के अनुसार शुक्रवार का राशिफल।

 नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 8 July 2022: आज 8 जून शुक्रवार का दिन, आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 7.7PM तक रहेगी उसके बाद दशमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के व्रत पूजन, आध्यात्मिक साधनाओं, तीर्थ यात्रा, उत्सव के लिए व अन्य शुभ काम करने के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के लिए, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी व्यापार के लिए समय अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन कठिनाईपूर्ण रहेगा। पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है किंतु व्यक्तिगत जीवन के लिए दिन अच्छा है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी जिसके चलते बजट हिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाएं अटक सकती है जिसके चलते आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी चुनौतियों का सामना सफलतापूर्ण करेंगे। आप की कार्यकुशलता एवं गर्मजोशी से भरा व्यवहार सहकर्मियों को पसंद आएगा।। व्यापारी वर्ग टैक्स व बीमा से जुड़ें सभी कार्य समय पर पूर्ण करें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा। 
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मिली चुनौतियों का सामना सफलतापूर्ण करेंगे। नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है संयम से काम लें। पारिवारिक वातावरण में हर्षोल्लास रहेगा। ब

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यक्तिगत जीवन के लिए खास रहेगा जबकि प्रोफेशनल जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है आर्थिक योजनाएं अटक सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन मुश्किल भरा रहेगा। एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करते समय वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। 
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज सेहत से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ के अवसर हाथ लगेंगे बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। सेहत की खराबी के कारण मन खिन्न रहेगा जिसकी वजह से बेवजह है अनजान लोगों से बाद विवाद हो सकता है वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। कारोबार को लेकर कोई नया प्लान तैयार कर सकते हैं जिसमें आगे चलकर आपको सफलता प्राप्त होगी। किसी सहयोगी की मदद से धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में दिए किसी कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज पारिवारिक कार्यक्रम में बीज़ी रहेंगे उनके साथ बाहर खरीदारी करने जा सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे नौकरी व्यापार में कोई जोखिम न उठाएं पूंजी निवेश सोच समझकर करें। कार्यालय में अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी बेवजह की यात्रा को टाले। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है मित्रों की सहायता से कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। 
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी व्यापार में रुकी हुई योजनाओं पर फिर से काम शुरू होगा अटकी हुई रकम वापस मिल सकती है। धन संबंधित मामलों में स्थिती सुधरेगी जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। 
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा नौकरी व्यापार में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है काम की अधिकता रहेंगी किंतु आप उसे समय पर पूरा कर लेंगे। खर्चों की अधिकता की वजह से उधार लेना पड़ सकता है। सोच समझकर पैसा खर्च करें कर्ज वापस करने में परेशानी हो सकती है। छात्र आज कड़ी मेहनत करेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से प्रसन्नता प्राप्त होगी। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव व दर्द की परेशानी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके काम काज में अड़चन डालने की कोशीश कर सकते हैं वरीष्ठ अधिकारियों से बहस हो सकती है , काम में लापरवाही से बचें, संयम से काम लें। आर्थिक मामले सुलझेंगे धनलाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन खूब मेहनत करने का है पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगाl आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बढ़िया है धनलाभ के योग बन रहे हैं कार्यक्षेत्र में काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा कर पाएंगे। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा करियर कारोबार में आर्थिक वृद्धि के योग है सहकर्मियों की मदद से भविष्य की योजनाओं में पूँजी निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत का फल प्राप्त होगा । 

बांग्लादेश
भारत
स्टंप्स
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *