© Copyright 2022 Inside Sports IPL, IPL 2022, IPL News, Cricket News, Indian Premier League, IPL Updates
Switch to dark mode
Mohammed Shami: टीम इंडिया (Team india) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिर…
Mohammed Shami: टीम इंडिया (Team india) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे वो क्रिकेट के मैदान पर हो या अपनी निजी जिंगदी के बीच… दोनों ही जगहों पर उनका हौसला बुलंद रहता है। मोहम्मद शमी के लाइफस्टाइल (Mohammed Shami’s Lifestyle) की बात करें तो शमी को अपनी जिंदगी में खेल के शौक के साथ-साथ गाड़ियों का भी अच्छा खासा शौक है। खेल जगत से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए।
शमी ने खरीदी नई जगुआर कार
अपनी तेज गेंदबाजी की रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले मोहम्मद शमी ने गाड़ी भी अपने रफ्तार की तरह ही खरीदी है। शमी की जगुआर कार लाल रंग की है। शमी का मानना है कि लाल रंग जीत का प्रतीक होता है। इसलिए शमी ने इस खास रंग की कार को अपनी जिंदगी की रफ्तार में शामिल किया है… इस कार की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये से जादा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
Mohammed Shami: शमी ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में वह गाड़ी की चाबी लेते हुए नजर आए। तो वहीं दूसरी वीडियो में वह अपनी गाड़ी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं… लाल रंग की गाड़ी काफी स्टाइलिश नजर आ रही है। 31 साल के शमी ने यह कार शिवा मोटर्स से खरीदी है। शिवा मोटर्स के डायरेक्टर अमित गर्ग ने शमी के साथ फोटो खिंचवाकर शेयर की थी। शमी के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और एक ऑडी कार भी है। पिछले महीने शमी ने एक शानदार बाइक भी खरीदी थी।
मोहम्मद शमी की कुल संपत्ति 45 करोड़ से ज्यादा की है… शमी हर महीने लाखों रुपये कमाते हैं। विज्ञापन और कई ऐड एजेशियां क्रिकेटर की दिवानी हैं। पिछले साल शमी की कुल संपत्ति 36 करोड से ज्यादा की थी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।
Editor
Feel free to ask any questions
© Copyright 2022 Inside Sports IPL, IPL 2022, IPL News, Cricket News, Indian Premier League, IPL Updates
Author Profile

Latest entries
राशीफल2023.02.02Aaj ka Rashifal, 7 January 2023: शनिवार वृषभ, वृश्चिक समेत इन 4 राशि वालों के लिए शानदार, देखें आपका दिन कैसा रहेगा – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
लाइफस्टाइल2023.02.01फिल्म निर्माता आजम खान ने रखा भोजपुरी में कदम Entertainment … – Pressnote.in
धर्म2023.02.01क्या सही में चांद को देखकर गुर्राते हैं भेड़िया? ऐसी तस्वीर तो आपने देखी होगी, – ABP न्यूज़
राशीफल2023.02.01Horoscope Today 9 December 2022, आज का राशिफल : मिथुन राशि को मिल रहा गजकेसरी योग का फायदा, देखें दिन कैसा रहेगा आपका – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)