कपूरथला( बॉबी शर्मा)ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुन्दर अग्रवाल,एवं जिला सचिव रिंपी शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता अखिल गिरि द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपमान जनक टिप्पणी कर आदिवासी समाज एवं पुरे देश की महिलाओं का अपमान किया है।भाजपा नेताओ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री,तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी से अखिल गिरी को मंत्री एवं पार्टी से निष्कासित की मांग की है।भाजपा नेताओ ने टीएमसी को आदिवासी विरोधी करार देते हुए अखिल गिरि को मंत्रिमंडल से इस्तीफे की मांग की।भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया कि यह मंत्री की कचरा मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री (गिरि) को अब तक बर्खास्त नहीं किया गया है।भाजपा नेताओ ने कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं।गिरि की टिप्पणी टीएमसी पार्टी की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाती है।शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि ममता बनर्जी को इस मामले पर जवाब देना चाहिए।अखिल गिरी उनकी सरकार में मंत्री हैं,उन्हें उन्हें तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।इसके अलावा उन्हें माफी मांगनी चाहिए।एससी-एसटी समुदाय के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना टीएमसी के मंत्रियों की वास्तविक भावना है।बता दें कि पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी नेता अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी की थी।गिरि ने कहा था कि सुवेंदु अधिकारी विरोधी दल के नेता हैं तो शोभनीय बातें कहें,लेकिन वो कहते हैं कि मैं देखने में खराब हूं।ऐसा है तो फिर द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं?सुवेंदु से कहिए तो यहां नंदीग्राम में आकर जवाब दें कि द्रौपदी मुर्मू देखने में कैसी हैं?मनोज टिग्गा देखने में कैसे हैं?तुम देखने में सुंदर हो,लेकिन भीतर से पूरा कैंसर हो।बाहर से कपड़ा अच्छा है पर अंदर से पूरा कैंसर है।
Author Profile

Latest entries
पंजाब2023.11.04दीपावली पर्व को लेकर पीसीआर पुलिस ने की वाहनों की जांच की,काटे चालान
धर्म2023.06.25अमरनाथ यात्रा पर भंडारे के लिए ट्रक रवाना
पंजाब2023.05.31केंद्र की वह 5 योजनाएं जिससे नारी शक्ति को बराबरी का हक दिलाया और सम्मान से जीना सिखाया /रिंपी शर्मा
पंजाब2023.05.31मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी देशभर में चलाएगी जनसंपर्क अभियान/ श्याम सुंदर /अनीश अग्रवाल