कपूरथला में भाजपा नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का फूंका पुतला
कपूरथला( बॉबी शर्मा )भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के दिशानिर्देश पर बुधवार को भाजपा नेताओ ने पंजाब के आम लोगों को पीसीएस अधिकारिओ की हड़ताल रूपी छूटी पर जाने से हो रही परेशानी के खिलाफ जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है।खोजेवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी(आप)सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य का प्रशासन पूरी तरह से चरमरा गया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।खोजेवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की अदूरदृष्टि के कारण राज्य प्रशासन का अभूतपूर्व पतन हुआ है।आप नेतृत्व पूरी तरह से विफल हो गया है।उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।प्रदेश में हर रोज हो रहे मर्डर इसके गवाह हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल ने पंजाब की जनता को रंगला पंजाब देने का झूठा वादा कर सूबे की सत्ता हथिया ली।जब से इन्होंने सत्ता संभाली है तब से लेकर आज तक मुख्यमंत्री मान ने रंगला पंजाब तो नहीं बल्कि जनता को दंगला और लहुलुहान पंजाब दिया है।उन्होंने कहा कि पंजाब में बेलगाम गैंगस्टर और अपराधी रोज़ाना सरेआम
हत्याएं,डकैतियां,लूटपाट,गोलीबारी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।पहले अंतर्राष्ट्रीय कब्बडी खिलाड़ी सहित चार और कब्बडी खिलाड़ियों की हत्या,फिर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अब एक कांस्टेबल की हत्या कर दी गई।उन्होंने कहा कि सरेराह लोगों का कत्ल किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है।पंजाब में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था इसके लिए बहुत ही घातक सिद्ध होगी।खोजेवाल ने कहा कि प्रदेश में कहीं पर भी कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज नहीं बची है।उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों में कोई दिन ऐसा नहीं बीता कि जिस दिन प्रदेश में गोलीबारी की घटना ना हुई हो।इस विरोध प्रदर्शन में ओम प्रकाश बहल,यग दत्त ऐरी,शाम सुंदर अग्रवाल,उमेश शारदा,मनु धीर,राजिंदर सिंह धंजल,कमल प्रभाकर,कपिल धीर,जगदीश शर्मा,कपूर चंद थापर,लकी सरपंच,अश्विनी तुली,इंद्रजीत पसरीचा,प्रदीप सिंह कुलार,विवेक सिंह बैंस,गौरव महाजन,पीयूष मनचंदा,पवन धीर,धर्मपाल महाजन महेंद्र सिंह ब्लेयर,नरेश महाजन,राजेश मनन,अनिल कुमार राजन,रंजीत सिंह बीबरी,संजीव भंडारी,करनैल सिंह,सुभाष चंद्र शर्मा,करण मान,नरेश सेठी,आभा आनंद,कुसुम पसरीचा,नीरू शर्मा,वीर सिंह मठारू,धर्मपाल बजाज,रिंपी शर्मा,साहिल शर्मा,सुशिल भल्ला,निखिल पूरी,त्रिप्ता रानी,गुरजीत कौर,सिमा रानी,नरिंदर सिंहदीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
लेटेस्ट2023.02.02पर्यावरण की बहाली, जल निकायों को बचाना समय की मांग साइंस सिटी में विश्व जलगाह दिवस मनाया गया
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका