फगवाड़ा 10 नवंबर (बॉबी शर्मा ) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कपूरथला के महासचिव नितिन चड्ढा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और राष्ट्रीय महासचिव रोहित चहल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों को पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व और केंद्र सरकार के माध्यम से प्रदेश की भगवंत मान सरकार को कड़ा संदेश दिया जाए। पंजाब में गुंडागर्दी, हत्या और डकैती की घटनाओं पर यदि समय रहते काबू नहीं पाया गया तो प्रदेश की स्थिति चार दशक पुराने काले दौर वाली हो सकती है। इस भेंट के संबंध में जानकारी देते हुए नितिन चड्ढा ने बताया कि भाजयुमो और बीजेपी का नेतृत्व भगवंत मान सरकार के प्रदर्शन और पंजाब के हालात पर गहरी नजर बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अमृतसर में दिन दिहाड़े हत्या और उसी रात एक एनआरआई परिवार के विवाह समारोह में गुंडागर्दी के बाद आज प्रात: फरीदकोट में एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या होना स्पष्ट करता है कि भगवंत मान सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री पंजाब को लावारिस छोडक़र गुजरात और हिमाचल के चुनावी दौरे करने में व्यस्त हैं,
जिससे प्रदेश भर के लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के मतदाताओं को पंजाब के हालात से सबक लेना चाहिए कि आम आदमी पार्टी को वोट देने का मतलब गुंडाराज को खुला न्यौता देना होगा।
तस्वीर सहित।
Author Profile

Latest entries
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा
धर्म2023.01.22पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी*
पंजाब2023.01.22पंजाब शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका
पंजाब2023.01.20स्वर्गीय संतोख चौधरी के परिवार को पत्र भेज देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि; कहा – जमीन से जुड़े परिश्रमी और लोगों की सेवा में समर्पित नेता थे संतोख चौधरी