बीते दिनों भदोही में हुई दुर्गा पंडाल में हृदय विदारक घटना के बाद लखनऊ जोन के एडीजी ने उन्नाव शहर पहुंचकर आज रामलीला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ रावण दहन की तैयारियों का जायजा लिया। एसपी के साथ शहर में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों से बातचीत की। बारावफात के त्योहार को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर बात की।
एडीजी जोन लखनऊ ब्रज भूषण आज उन्नाव कोतवाली पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशि शेखर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार ने उन्हें सलामी दी। सलामी के बाद कोतवाली के कार्यालय में पहले से मौजूद धर्म गुरुओं के साथ उन्होंने आगामी त्योहारों को लेकर बातचीत की। एडीजी ने कहा आगामी शनिवार को कई त्योहार हैं।
अच्छे माहौल में संपन्न हों त्योहार
बाल्मीकि जयंती है शरद पूर्णिमा है उन्नाव में दो रामलीला होती हैं बहुत पुरानी रामलीला है। उनका रावण दहन होता है जुलूस निकलेगा। इसी दिन बारावफात है। बारावफात का भी त्योहार मनाया जाता है इसका भी शहर में जुलूस निकलेगा। सारे त्योहार बहुत अच्छे माहौल में संपन्न हों इसके लिए हम लोग व्यवस्था कर रहे हैं।
सभी के अलग-अलग टाइम तय किए
जितनी भी समितियां हैं रामलीला कमेटी हैं, बारावफात की समिति हैं सब से वार्ता की गई। वार्ता कर सब के अलग-अलग टाइम तय किए गए हैं। सहयोग के साथ अच्छे माहौल में त्योहार संपन्न कराए जाएंगे। निरीक्षण कर एडीजी जोन वापस लौट गए।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष से की बात
एडीजी जोन में कोतवाली के कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला से भी बात की। बीते दिन से शुरू हुई हड़ताल को लेकर जानकारी ली है। उधर रामलीला मैदान में हो रही वकीलों की रामलीला को लेकर पूरी जानकारी हासिल की।
जुलूस के मार्ग देखकर दिए निर्देश
बारावफात के पर्व को लेकर एडीजी एसपी के साथ उन्नाव शहर के बड़ा चौराहा, धवन रोड, छोटा चौराहा पहुंचे। वहां उन्होंने निकलने वाले जुलूस को लेकर मार्ग देखे हैं। उन मार्गों पर कुछ खामियां पाई गई हैं जिनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जुलूस के दौरान विद्युत सप्लाई बंद रखने की भी बात कही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
Author Profile

Latest entries
धर्म2023.02.05भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ कौन था, जानिए रहस्य | lord garuda story – Webdunia Hindi
राशीफल2023.02.05Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क, तुला राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति रहेगी … – अमर उजाला
टेक2023.02.05Zuckerberg says Meta to cut some middle-management layers – The Indian Express
बिज़नेस2023.02.05आज 04 फरवरी 2023 का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): बिजनेस में हो सकता है लाभ, शनिदेव से संबंधित वस्तुओं को दान दें – Aaj Tak