महिलाओं में दिख रहे है ये 5 लक्षण तो हो जाए सावधान! टेस्टोस्टेरोन बढ़ने के हैं संकेत – MP Breaking News

टेस्टोस्टेरोन (testosterone) एक ऐसा हार्मोन है जो पुरुष (male testosterone hormone) के अंदर आगे बढ़ता है तो वह उन्हें लाभ देता है। लेकिन यही हार्मोन अगर महिलाओं में बढ़ जाए तो इससे काफी ज्यादा समस्या महिलाओं के अंदर देखने को मिलती है।
खराब खानपान और व्यस्त जीवन के चलते महिलाओं में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलते हैं। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में उनके शरीर में काफी ज्यादा समस्याएं होने लगती है। लेकिन उन सभी को भी वह नजरअंदाज कर देती हैं। दरअसल, अगर महिलाओं में कुछ अजीब लक्षण दिखे तो सावधान हो जाएं।
क्योंकि वह लक्षण उनके लिए एक परेशानी बन सकती है। यही परेशानी आगे जाकर उन्हें काफी ज्यादा दिक्कत दे सकती है। जी हां आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अधिकतर महिलाओं में अब देखने को मिल रहे हैं। यह सभी लक्षण महिलाओं के जीवन को खराब बना देते है।
टेस्टोस्टेरोन का बढ़ना –
क्या आपको पता है टेस्टोस्टेरोन (testosterone) एक ऐसा हार्मोन है जो पुरुष (male testosterone hormone) के अंदर आगे बढ़ता है तो वह उन्हें लाभ देता है। लेकिन यही हार्मोन अगर महिलाओं में बढ़ जाए तो इससे काफी ज्यादा समस्या महिलाओं के अंदर देखने को मिलती है। जी हां, क्योंकि टेस्टोस्टेरोन पुरुषों का सेक्स हार्मोन होता है। यह शरीर के प्रजनन, विकास और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Must Read : भूलकर भी कभी किसी को ना दे हथेली पर ये 5 चीजें, वरना होगा ये बड़ा नुकसान
लेकिन यही हार्मोन अगर महिलाओं में बढ़ जाए तो महिलाओं के अंदर काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलता है जैसे कि उनके चेहरे पर दाढ़ी मूछ का आना, बालों का झड़ना, ब्रेस्ट साइज में कमी होना, एक्ने और ऑयली स्किन होना, असंतुलित पिरेट्स का होना, डिप्रेशन और एंटी एजिंग का होना आदि। अगर ऐसे ही लक्षण आपके अंदर देखने को मिल रहे हैं तो आज ही सावधान हो जाएं।
इन लक्षणों को देख हो जाए सावधान –
चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ आना
अगर आपके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ आ रही है तो आप इसको हल्के में ना लें। दरअसल, ऐसा होना महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन के लेवल का बढ़ने के संकेत होते है। क्योंकि टेस्टोस्टेरोन बालों के विकास को बढ़ा देता है और सर के बालों के मुकाबले शरीर के बालों को घना और काला बना देता है।
ब्रेस्ट साइज में कमी
अगर आपके ब्रेस्ट साइज में कमी हो रही है तो ये भी एक टेस्टोस्टेरोन के बढ़ने का संकेत है। क्योंकि ये हार्मोन अगर बढ़ता है तो ये बेस्ट के विकास को रोक देता है। जिस वजह से ब्रेस्ट का साइज छोटा होने लगता है।
एक्ने और ऑयली स्किन
अगर आपके चेहरे पर एक्ने बने हुए रहते है तो और आपकी स्किन ऑयली है तो ये भी एक टेस्टोस्टेरोन के हाई होने के संकेत है। टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से सूजन वाले वसामय ग्रंथियों और ऑयली स्किन हो जाती है। जिस वजह से आपके चेहरे पर हमेशा पिंपल होती रहती है।
असंतुलित पीरियड्स
बहुत अधिक टेस्टोस्टेरोन हो जाने की वजह से पीरियड्स में असंतुलन हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर में काफी समस्या भी देखने को मिलती है। आज कल लड़कियों में पीसीओडी और पीसीओस की भी समस्या देखने को मिलती है। जो अच्छी नहीं होती है इसलिए इसको कभी भी इग्नोर ना करें।
डिप्रेशन 
सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन की बढ़ने घटने की वजह से मूड स्विंग्स होते है। इस वजह से कई लोग डिप्रेशन में भी चले जाते है। ये सिर्फ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बढ़ने की वजह से ही होता है।
 
 
Bhopal News
Indore News
Gwalior News
Jabalpur News
MP News

source


Article Categories:
लाइफस्टाइल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *