07/01/2023 Bollywood, Entertainment 19 Views
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और भारत के सबसे पहले रैपर के रूप में पहचाने जाने वाले यो यो हनी सिंह का समय बीते कुछ दिनों में ढल चुका है। लोगों का मानना है कि हनी सिंह में अब वह बात नहीं रही जो आज के नए गायकों में है लेकिन हनी सिंह उस तरह के गायक है जो अपनी शानदार वापसी के लिए पहचाने जाते हैं। हाल ही में हनी सिंह ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कंट्रोवर्सी क्वीन उर्फी जावेद के बारे में ऐसी बात कह दी है जिसको सुनकर सभी लोग आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। एक तरफ तो लोग ऊर्फी जावेद के कपड़ों की वजह से उनकी आलोचना करते नजर आते हैं वहीं दूसरी तरफ आइए आपको बताते हैं कैसे हनी सिंह ने उनके बारे में ऐसी बात कह दी है जो लोगों को हजम नहीं हो रही है।
ऊर्फी जावेद जो हर दूसरे दिन अपने अजीबोगरीब आउटफिट की वजह से चर्चा में रहती है इन दिनों इस खूबसूरत अभिनेत्री की तारीफ में हनी सिंह ने ऐसी बात कह दी है कि हर कोई यह सोचता नजर आ रहा है कि हनी सिंह को ऐसा क्या हो गया है। दरअसल हनी सिंह ने उर्फी जावेद को लेकर यह कहा है कि ऊर्फी एक ऐसी लड़की है जो बिना किसी से डरे और बिना किसी की सलाह माने अपने कदम उठाती है और उन्हें उन लोगों की परवाह नहीं है कि उनके पीठ पीछे लोग क्या बोलेंगे। हनी ने आगे यह भी कहा कि भारत की बाकी लड़कियों को भी उर्फी जावेद से सीख लेनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं हनी सिंह के इस बयान के बाद कैसे यह बात सामने आ रही है कि हनी सिंह और ऊर्फी जावेद एक दूसरे के साथ बहुत जल्द एक नया गाना भी बना सकते हैं।
बिग बॉस से फेमस हुई उर्फी जावेद की जहां लोग एक तरफ आलोचना करते नजर आते हैं वही यो यो हनी सिंह ने उनकी जमकर तारीफ कर दी है। लोगों को ऊर्फी जावेद की यह तारीफ बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है और कई लोग तो इसे हनी सिंह का पब्लिसिटी स्टंट बताते नजर आ रहे हैं। दरअसल बहुत ही जल्द हनी सिंह का नए साल के मौके पर गाना आने वाला है और इसी वजह से कई लोग यह अनुमान लगाने लगे हैं कि जरूर हनी सिंह ने ऊर्फी जावेद की तारीफ अपने नए गाने को लेकर की है। अब देखना यह है कि हनी सिंह के तारीफ के बाद उर्फी की क्या प्रतिक्रिया आती है क्योंकि वह भी सोशल मीडिया की उन अभिनेत्रियों में से एक है जो अपने ऊपर मिली प्रतिक्रियाओं पर तुरंत ही जवाब देना जानती है।
07/01/2023
07/01/2023
07/01/2023
आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.
Author Profile

Latest entries
लाइफस्टाइल2023.02.02Parenting Tips इन टिप्स को फॉलो करने से बच्चों का दिमाग होगा तेज बनेंगे स्मार्ट और इंटेलिजेंट.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
धर्म2023.02.02कभी पाव खिलाने भर से बदल जाता था धर्म, अब मुंह में ठूंस देते हैं मांस, धर्मांतरण के अटपटे तरीके – TV9 Bharatvarsh
राशीफल2023.02.02Aaj ka Rashifal, 7 January 2023: शनिवार वृषभ, वृश्चिक समेत इन 4 राशि वालों के लिए शानदार, देखें आपका दिन कैसा रहेगा – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
लाइफस्टाइल2023.02.01फिल्म निर्माता आजम खान ने रखा भोजपुरी में कदम Entertainment … – Pressnote.in