कपूरथला(राजेश सेठी/हरप्रीत सिंह पुर्वा)शहर में गणेश विसर्जन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।शुक्रवार को मंदिर,घर व पंडालों में बिराजमान गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ गणेश विसर्जन किया जायेगा।वहीं शहर में जगह-जगह शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।शहर में विभिन्न संस्थाएं गणेश विसर्जन की तैयारियों में जोरशोर से जुटी हुई हैं।पिछले 10 दिनों से चल रही गणपति पूजा अब समापन के नजदीक है।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा हनुमंत अखाड़ा में स्थापित गणेश जी की मूर्ति का शुक्रवार को विसर्जन किया जायेगा।इससे शुक्रवार को सुबह 11 बजे हनुमंत अखाडा से गणेश जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएंगी,जो शहर के अलग अलग बाज़ारो से होते हुए
गोइंदवाल साहिब पहुंचेगी।इस शोभायात्रा को ऐतहासिक बनाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने शहर की सभी मंदिर कमेटिओ,सामाजिक,धार्मिक संस्थाओ सहित सभी राजनितिक पार्टिओ के नेताओ को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण पत्र दिया।इस शोभायात्रा के दौरान शहर में जगह जगह फूलो की वर्षा होगी और लोगो द्वारा लंगर भी लगाए जायेंगे।हनुमंत अखाड़ा में स्थापित भगवन गणेश जी की आरती करने के उपरांत विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के प्रधान नरेश पंडित,बजरंग दल के जिला उपप्रधान आनंद यादव व अखाडा प्रमुख बजरंगी ने बताया कि 9 सितंबर दिन शुक्रवार को श्री गणेश उत्सव के समापन पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना की जाएगी।विशाल शोभायात्रा के रूप में सुबह 11 बजे पवित्र प्रतिमा को रवाना किया जाएगा।इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर तथा पुष्प वर्षा करके विशाल शोभायात्रा का भव्य स्वागत होगा।
Author Profile

Latest entries
धर्म2023.02.05समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ेगी / साहिल शर्मा
धर्म2023.02.05समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ेगी / साहिल शर्मा
लेटेस्ट2023.02.02पर्यावरण की बहाली, जल निकायों को बचाना समय की मांग साइंस सिटी में विश्व जलगाह दिवस मनाया गया
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा