बिज़नेस
स्पोर्ट्स
गुरुकुल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
बिहार के महागठबंधन सरकार में नया पेंच फंस गया है। कांग्रेस की तरफ से राज्य में पांच उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की गई है। बिहार के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से ये मांग उठाई गई है। उनका कहना है कि जाति, धर्म के आधार पर हिस्सेदारी जरूरी है। इसलिए बिहार में एक नहीं बल्कि पांच डिप्टी सीएम होने चाहिए। इसको लेकर उन्होंने अपना फॉर्मूला भी दिया है। बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा है कि पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, मुस्लिम और सवर्ण से एक-एक उप मुख्यमंत्री बनाए जाने चाहिए।
एकमात्र यादव कांग्रेसी विधायक होने के नाम पर मंत्री पद की मांग पहले ही की जा चुकी है। बिहार में कांग्रेस के विधायक छत्रपति यादव ने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेटर लिखकर अपनी जाति बताते हुए मंत्री पद मांगा है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा ने नई सरकार में कम से कम चार मंत्री पद की मांग की है। फिलहाल कांग्रेस को चार मंत्री या फिर तीन मंत्री पद और एक स्पीकर का पद दिए जाने की चर्चा है।
बिहार में नई सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने सीएम पद की और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। लेकिन मंत्रालय पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। गृह मंत्रालय को लेकर मामला अभी भी फंसा हुआ है। यही बड़ा चेंज बताया जा रहा था। पिछली बार जब नीतीश और तेजस्वी साथ थे तो नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय था। लेकिन इस बार कहा ये जा रहा है कि तेजस्वी गृह मंत्रालय का जिम्मा संभालना चाहते हैं। तेज प्रताप यादव पिछली बार की तरफ इस बार भी स्वास्थ्य मंत्रालय चाहते हैं। लेकिन उनको ये मिल पाएगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। तेजस्वी इस बार स्वास्थ्य मंत्रालय किसी अनुभवी नेता को दिए जाने की बात कहते नजर आए। जीतन राम मांझी की हम ने 2 मंत्री पद की मांग की है। लेकिन फिलहाल 2015 के फॉर्मूले पर ही महागठबंधन में बात बन सकती है।
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, News in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
Author Profile

Latest entries
लाइफस्टाइल2023.02.08इम्युनिटी, पेट की समस्या… इन बीमारियों का 'काट' हैं सप्लीमेंट्स, जानें इन्हें – ABP न्यूज़
धर्म2023.02.08जगदानंद सिंह की राम मंदिर वाली टिप्पणी पर BJP का पलटवार हिंदू आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
विश्व2023.02.08एक क्लिक में पढ़ें 10 नवंबर, गुरुवार की अहम खबरें – Aaj Tak
राशीफल2023.02.08Horoscope Today 7 September 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 7 सितंबर 2022 : शनि और चंद्रमा का संयोग, मेष और मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा फायदा – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)