कपूरथला(राजेश सेठी/हरप्रीत सिंह पूर्वा)युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बाहर निकालने के लिए आम आदमी पार्टी खेलों को बढ़ावा दे रही है।यह बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव गुरशरण सिंह कपूर,प्रदेश संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह इंडियन,व्यपार मंडल के ज़िला अध्यक्ष कंवर इकबाल सिंह और वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह ढोट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।उन्होंने कहा कि हमारे पंजाब को पहली बार एक अच्छी सोच वाले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार में देश भर से खेलों में पंजाब को नंबर वन बनाने का सपना साकार हो रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह खुद निजी तौर पर खेलो को प्राथमिकता दे रहे हैं व पंजाब को फिर से नंबर एक राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।उपरोक्त नेताओं ने कहा कि पंजाब 2001 में राष्ट्रीय खेलों में नंबर एक था लेकिन फिर राज्य पिछड़ता रहा।पंजाब सरकार अब अन्य राज्यों की खेल नीतियों का अध्ययन करने के लिए खेल विशेषज्ञों की एक समिति का गठन करने जा रही है।इसके साथ ही 220 कोचों की भर्ती की जा रही है और कोचों के और पद सृजित कर गांव,ब्लॉक और तहसील स्तर पर तैनात किए जाएंगे।पंजाब में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,केवल हुनर खोजने और सुधारने की जरूरत है।सरकार द्वारा खेल बजट बढ़ाया जा रहा है।खेल सामान उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।उपरोक्त नेताओं ने कहा कि नशे की समस्या का समाधान केवल खेल माहौल सिरजन से ही होगा।
युवाओं की ऊर्जा को खेल के प्रति निर्देशित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्थायी रोजगार दिया जायेगा।डाईट बढ़ाया जा रहा है।जरूरत पड़ने पर खेल विभाग विदेशी कोचों की सेवाएं लेगा।उपरोक्त नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अच्छी सोच के कारण आज पंजाब में 13 से 50 साल की उम्र के लोग खेलों में हिस्सा ले रहे हैं,जो एक बहुत अच्छी पहल है।उपरोक्त नेताओं ने कहा कि 5 महीने के अंदर ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में खेलों का आयोजन कर हर व्यक्ति को प्रोत्साहित किया है।खेल के माध्यम से जहां युवा स्वास्थ्य के मामले में मजबूत होंगे,वहीँ उनको समाज में अच्छी तरह से भाग लेने की भावना भी पैदा होगी और नशों जैसी बुराई से दूर रहेंगे।उपरोक्त नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेअर के नेतृत्व में आयोजित किये गए खेल वतन पंजाब का नया इतिहास रच रहे हैं।जहां युवाओ के लिए खेल एक आदत के रूप में उभरेगा,साथ ही खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार कर रही हैं।
Author Profile

Latest entries
धर्म2023.02.05समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ेगी / साहिल शर्मा
धर्म2023.02.05समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ेगी / साहिल शर्मा
लेटेस्ट2023.02.02पर्यावरण की बहाली, जल निकायों को बचाना समय की मांग साइंस सिटी में विश्व जलगाह दिवस मनाया गया
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा