कपूरथला (राजेश सेठी/हरप्रीत सिंह पूर्वा)मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य निवासियों को घर बैठे बिना किसी परेशानी के सुखद और पारदर्शी सेवाएं मुहैया करवाने की वचनबद्धता पर चलते सेवा केंद्रों की ओर से 283 सेवाओं के सर्टिफिकेट डिजिटल हस्ताक्षरों के साथ आवेदक को घर बैठे ही व्हाट्सएप या ईमेल के जरिये मिल जाएंगे।उक्त बातों का प्रगटावा करते हुए आम आदमी पार्टी के
प्रदेश संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह इंडियन,प्रदेश संयुक्त सचिव गुरशरण सिंह कपूर,व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष कंवर इकबाल सिंह,वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह ढोट ने कहा कि इससे पहले लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे।उपरोक्त नेताओ ने आगे बताया कि इससे पहले लोगों को एक ही सर्टिफिकेट की दोबारा जरूरत पड़ने पर बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे।
जैसे- किसी विद्यार्थी को दाखिले के लिए जन्म या जाति सर्टिफिकेट हासिल करना हो,हर बार सेवा केंद्र जाकर हौलोग्राम के साथ हस्ताक्षर करवा के सर्टिफिकेट हासिल करना पड़ता था।मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से लोगों की परेशानी ख़त्म करने के लिए दिए निर्देशों के अंतर्गत अब इन 283 सेवाओं वाले सर्टिफिकेट के लिए एक बार आवेदन करने के बाद आवेदक को वाट्सएप या ईमेल के जरिये घर बैठे डिजिटल हस्ताक्षर वाला सर्टिफिकेट मिल जाएगा और वह इसकी अपनी जरूरत के अनुसार कॉपियां प्रिंट करवा सकता है।इस सर्टिफिकेट के वैध होने के बारे प्रशासन सुधार की तरफ से बाकायदा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया।इसके अलावा सेवा केंद्र पर जाने की आवश्यकता के बिना 93 सेवाएं घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई की जा सकती।जिसके लिए सेवा केंद्र आने की भी जरूरत नहीं है।उपरोक्त नेताओ ने कहा कि इन सेवाओं में जाति सर्टिफिकेट,जन्म और डेथ सर्टिफिकेट,रिहायशी सर्टिफिकेट,वृद्ध पेंशन, विवाह सर्टिफिकेट,हथियार रिन्यू करना,जनरल जाति सर्टिफिकेट,भार मुक्त सर्टिफिकेट,पिछड़ा क्षेत्र सर्टिफिकेट आदि प्रमुख हैं,जिनकी रोजाना की जिंदगी में लोगों को सबसे अधिक जरूरत पड़ती है।उपरोक्त नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए सराहनीय निर्णय लेकर पंजाब के लोगों को बड़ी राहत दी है,जिस के चलते पंजाब सरकार की हर तरफ से सराहना हो रही है।राज्य में लोगो को सहूलतो के तोहफे मिल रहे है।राज्य में विकास की रफ़्तार को भी और गति दी गई है।उपरोक्त नेताओं ने कहा कि जहां स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई जा रही है,वहीं बेरोजगारी व पंजाब के लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं को पारदर्शी तरीके से योग लोगो तक पहुँचाने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार कदम उठा रही हैं।उपरोक्त नेताओ ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर नेता क्षेत्र के लोगों के सेवक के रूप में हमेशा लोगों के साथ हाथ मिलाकर काम करेगा।नेताओ ने कहा कि शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आने वाले दिनों में ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि शहरवासियों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत न पड़े।उपरोक्त नेताओ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में हर व्यक्ति खुद में सरकार का प्रतिनिधि है,क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगो की सरकार है।
Author Profile

Latest entries
धर्म2023.02.05समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ेगी / साहिल शर्मा
धर्म2023.02.05समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज को अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ेगी / साहिल शर्मा
लेटेस्ट2023.02.02पर्यावरण की बहाली, जल निकायों को बचाना समय की मांग साइंस सिटी में विश्व जलगाह दिवस मनाया गया
पंजाब2023.02.01महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए बजट 2023 24 //रिंपी शर्मा