Aaj ka Rashifal 20 May 2022: सिंह राशि के जातकों को करनी पड़ेगी भागदौड़, वहीं इनकी होगी हर इच्छा पूरी.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

a
Aaj ka Rashifal 20 May 2022 शुक्रवार का दिन हर राशियों के लिए अच्छा होगा। आज आप देखते हैं पर भविष्य की तरफ कदम बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप आज आपका एक काफी उत्साहित रहेंगे। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन।

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 20th May 2022: आज 20 मई शुक्रवार का दिन के साथ ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि शाम 7:30 मिनट तक रहेगी इसके बाद षष्ठी तिथि लग रही है। आज का दिन किसी भी प्रकार की शुभ कार्य, तथा कोई महत्वपूर्ण व्यवसाय, विवाह आदि कार्य, सर्जरी कराने के लिए, किसी भी प्रकार का उपचार प्रारंभ करने के लिए, औषधि प्रयोग करने के लिए अति शुभ है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगी किंतु बेवजह है किसी बहस में न पड़े वाणी पर संयम बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी अनावश्यक खर्चों की अधिकता भी रहेगी खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के योग बनेंगे। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट संबंधित परेशानियां रह सकती है खानपान पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने फिरने जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे।प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका भाग्य  पूरा साथ देगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग होगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी सेहत में सुधार होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होंगी। रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रेम को शादी में बदलने पर विचार करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रोज़मर्रा के कार्यों से फायदा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। यदि आप नया करने से शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है उच्च अध्ययन में आ रही रुकावटें दूर होगी।घर परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन बढ़िया है। करियर में नई संभावनाएँ प्राप्त होंगी आज आप देखते हैं पर भविष्य की तरफ कदम बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप आज आपका एक काफी उत्साहित रहेंगे। साझेदारी के व्यापार को शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।घर परिवार में हर्षोल्लास रहेगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगाघर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुख शांति रहेगी वह सब का परस्पर सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दे तकरार भरा रहेगा आपसी दूरियां बढ़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन सुकून भरा रहेगा। मानसिक क्लेशों से मुक्ति मिलेगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे सहकर्मियों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।व्यापारिक मामले आपके फेवर में रहेंगे धन लाभ होगा। पैसे के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर है आप से जुड़ाव बना रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वित्तीय स्थिति सुधरेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध स्थापित करेंगे। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार उपलब्ध होंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। भूमि भवन, वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दम्पत्ति जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी नज़दीकियाँ बढ़ेंगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में जिंस भी काम को आप करना चाहते हैं समय पर पूरा होजाएगा । किसी बड़ी आर्थिक योजना पर विचार कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा कोई नया अवसर मिल सकता है। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेंगी। नव दंपतियों को संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन तनाव भरा है संयम से काम लें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन मानसिक शांति बनी रहेंगी। पुराने विवादों से छुटकारा मिलेंगे। स्वास्थ्य में चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा कामकाज में चल रही मुश्किलें दूर होंगी। व्यापारिक मामले हैं आपके अनुकूल होंगे धनलाभ के योग बन रहे है। कला, संगीत जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा कोई बढ़िया अवसर हाथ लग सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर है आपसी मतभेद दूर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपको भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेंगां।कार्यक्षेत्र में मन लगेगा एवं पिछले अटके हुए हैं सभी कार्य सुचारू रूप से चल पड़ेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले सुलझेंगे धनलाभ के योग बन रहे है। छात्रों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा घर में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी से छिट पुट मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी समझ बढ़ेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कार्य सिद्ध होगा जिसके चलते आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामले सुलझेंगे साझेदारी के व्यापार से लाभ प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेगे। रचनात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेंगा। खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में आपका मनोबल बना रहेगा हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। वरीष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य बनेंगे पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारिक मामलों में आपकी कठिन परिश्रम के चलते बेहतर लाभ प्राप्त करेंगे। बेवजह किसी बहस में न पड़े अन्यथा मानसिक तनाव रह सकता है वाणी पर नियंत्रण रखें। छात्रों के लिए समय उत्तम है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।। घर में सुख शांति रहेंगी जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा प्रेम संबंधों के लिए देना अच्छा है दिल की बात साझा करेंगे।

भारत
इंग्लैंड
स्टंप्स
Copyright © 2022 Jagran Prakashan Limited.

source


Article Categories:
राशीफल
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *