कपूरथला (बॉबी शर्मा )भारत देश की आधी आबादी को समृद्ध बनाने के लिए बजट 2023-24 में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा कदम उठाया रिंपी शर्मा जिला सचिव भाजपा ने यह वाक्य कहे उन्होंने कहा, महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए अमृतकाल के बजट 2023-24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की गई है। इसके अलावा बजट 2023 – 24 को पेश करते समय केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वंय सहायता समूहों से जोड़ा गया है। जबकि इन समूहों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही रिंपी शर्मा ने वित्त मंत्री जी की तारीफ करते हुए कहा कि भविष्य में बड़े स्तर पर इस समूह से महिलाओं को जोड़ा जाएगाआजादी के अमृतकाल में महिलाओं को आर्थिक सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार नए प्रयास कर रही है। महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम से देश की महिलाएं अच्छी बचत कर सकती है। मतलब कि महिलाएं अपना पैसा बचाने में अधिक मजबूत होंगी। इस योजना से महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। जबकि इस योजना से दो साल तक महिलाओं को लाभ होगा।महिला सम्मान बचत योजना के तहत महिलाएं 2 लाख तर का निवेश कर सकती है। जबकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2025 तक ही लागू रहेगी। हांलाकि इस दो लाख के जमा पर टैक्स में छूट मिलेगी। इसके साथ ही इस स्कीम से 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट को दो साल के लिए लाया गया है। बजट 2023- 24 में पहली बार महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम की घोषणा की गई है। यह एक वन टाइम न्यू सेविंग स्कीम है।गौरतलब है कि महिलाओं के सशक्तिकरण लिए केन्द्र और राज्य दोंनो सरकार लगातार प्रयास कर है। रिंपी शर्मा ने कहा महिलाओं के विकास से देश की आधी आबादी का विकास होता है। जबकि देश में महिलाओं की आबादी लगभग 49 फीसदी है। देश में महिलाओं को पुरुषों के समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने साल 2015 में बेटी – बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी। इसके अलावा पिछले बजट 2022-23 में महिलाओं और बच्चों के लिए एकीकृत विकास प्रदान करने के लिए 3 योजनाएं मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 शुरू की गई थी। इस वजह से महिलाओं के लिए नए रास्ते और नई उपलब्धियां हासिल होंगी
Author Profile

Latest entries
राजनीति2023.03.23शहीदे आजम भगत सिंह का नाम भेज कर पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी सरकार कर रही भगत सिंह का अपमान। हरीश सिंगला/मुकेश कुमार
राजनीति2023.03.23राहुल गांधी को मानहानि केस में मिली 2 साल की सजा
पंजाब2023.03.05बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला छीना झपटी में स्कूटर से गिरी युवती टांडा में दर्दनाक हादसा
लेटेस्ट2023.03.05कंवरदीप कौर चंडीगढ़ की दूसरी महिला एसएसपी नियुक्त हुई