‘सत्यं धर्म सनातनं’ है सनातन धर्म का मूल सत्य – Punjab Kesari

helo
हमें खेद हैं कि आप opt-out कर चुके हैं।
लेकिन, अगर आपने गलती से “Block” सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।
FRI, APR 01, 2022
Pariksha Pe Charcha 2022: 1 अप्रैल को होगी…
गोवा: बिट्स पिलानी परिसर में 24 छात्रों के…
जम्मू: पुंछ जिले में बड़ा सड़क हादसा, वाहन…
अमित पाटकर बने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के…

धर्म/कुंडली टीवी
Gadgets
Photos
Videos
नसा कर्मणा वाचा के सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के मन, वाणी तथा शरीर द्वारा एक जैसे कर्म होने चाहिए। ऐसा हमारे धर्म शास्त्र कहते हैं। मन में कुछ हो, वाणी कुछ कहे और कर्म सर्वथा इनसे भिन्न हों, इसे ही मिथ्या आचरण कहा गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
‘सत्यं धर्म सनातनं’ है सनातन धर्म का मूल सत्य 
नसा कर्मणा वाचा के सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के मन, वाणी तथा शरीर द्वारा एक जैसे कर्म होने चाहिए। ऐसा हमारे धर्म शास्त्र कहते हैं। मन में कुछ हो, वाणी कुछ कहे और कर्म सर्वथा इनसे भिन्न हों, इसे ही मिथ्या आचरण कहा गया है।

‘‘कर्मेन्द्रियाणि संयम्य य आस्ते मनसा स्मरन्।
इन्द्रियार्थान्विमूढ़ात्मा मिथ्याचार: स उच्यते।।’’

श्री गीता जी में लिखा है कि मूढ़ बुद्धि मनुष्य समस्त इंद्रियों को हठपूर्वक ऊपर से रोक कर उन इंद्रियों के विषयों का चिंतन करता है, वह मिथ्याचारी अर्थात दम्भी कहा जाता है।
कैकेयी  ने  दशरथ  से भगवान  श्री राम  के  वनवास  जाने  का  वर  मांगा। वचन से बंध जाने के कारण, भगवान श्री राम ने अपने पिता के वचन धर्म की रक्षा हेतु वन गमन स्वीकार किया।
‘‘रघुकुल रीति सदा चली आई। प्राण जाए पर वचन न जाई।’’
हमारे धर्म शास्त्रों में वचन धर्म को अत्याधिक महत्व दिया गया है। इसी में धर्म का मर्म एवं शास्त्र मर्यादा के पालन का रहस्य छुपा हुआ है जब स्वयंवर में अर्जुन ने द्रौपदी को प्राप्त किया और वे सब भाइयों सहित जब अपनी माता कुंती के समक्ष पहुंचे तब भूलवश कुंती के मुख से यह निकल गया कि तुम उपहार स्वरूप जो कुछ भी लाए हो उसे आपस में बांट लो।
अपनी माता के वचनों को असत्य न प्रमाणित करने के उद्देश्य से पांचों पांडवों ने द्रौपदी को अपनाया। वास्तव में यह पूर्व जन्म में भगवान शिव द्वारा द्रौपदी को दिए वर का परिणाम था कि उसने भगवान शिव से सर्वगुण सम्पन्न पति के लिए पांच बार प्रार्थना की। तब भगवान शिव के वरदान के प्रभाव से उसे पांच पति प्राप्त हुए।
पांडव सदैव कर्तव्य धर्म का पालन करते थे। उन्होंने अपनी माता के वचन धर्म की रक्षा की। मनुष्य का यह स्वभाव रहा है कि वह परिस्थितियों को अपने प्रतिकूल देख कर अपने ही वचनों से मुंह फेर लेता है लेकिन जो धर्म परायण मनुष्य होते हैं वे मन, वाणी और शरीर द्वारा एक जैसे होते हैं। सत्यवादी राजा हरीश चंद्र को केवल एक स्वप्न आया कि उन्होंने अपना राजपाठ महर्षि दुर्वासा को दान दे दिया है। प्रात: काल होते ही सत्य में ही उन्होंने अपना सम्पूर्ण राज्य महर्षि दुर्वासा को दे दिया।
अपने वचनों से मुंह मोड़ लेने पर न केवल मनुष्य की गरिमा एवं प्रतिष्ठा कम होती है बल्कि उसकी विश्वसनीयता पर भी प्रश्र चिन्ह लग जाता है। उपरोक्त प्रसंगों पर उतर पाना आधुनिक समय में किसी के लिए भी संभव नहीं है परंतु मनुष्य को इतना प्रयास अवश्य करना चाहिए कि वह अपने वचनों की मर्यादा का मान रखे।
भीष्म पितामह ने आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत रखा और वह अपने इस व्रत पर अटल रहे। वचन धर्म पालन और उसकी रक्षा के अनेकानेक वृतांत हमारे धर्म ग्रंथों में हैं। शरणागत की रक्षा हेतु वचन इत्यादि दृष्टांत प्राप्त होते हैं। भगवान श्री कृष्ण द्वारा महाभारत के युद्ध में शस्त्र न उठाने का वचन, समाज हित के प्रति संवेदनशीलता तथा जगत हितार्थ कर्तव्यनिष्ठा को प्रतिपादित करते हैं।
ऐसा व्रत, जिसमें समस्त प्राणी मात्र का कल्याण निहित हो, ऐसा वचन जिसमें किसी का अहित न हो, निश्चित रूप से शाश्वत धर्म बन जाता है। ‘सत्यं धर्म सनातनं’ सनातन धर्म का मूल ही सत्य है। हम जो कुछ भी मन के द्वारा जन कल्याण के विषय में सोचते हैं वाणी के द्वारा उसकी अभिव्यक्ति करते हैं और कर्म के द्वारा क्रियान्वित करते हैं।
इसके द्वारा शास्त्र का सिद्धांत ‘मनसा कर्मणा वाचा’ अवश्य ही चरितार्थ होता है। अगर हम सुशोभित वाणी के द्वारा दिखावे के तौर पर समाज में स्वार्थ भाव से कर्म करते हैं तो वे केवल नश्वर फल प्रदान करते हैं और जीव ‘मनसा कर्मणा वाचा’ के शाश्वत  फल से वंचित रह जाता है।
जम्मू कश्मीर की चिनाब घाटी के पास स्थित है दर्शनीय जिला ‘डोडा’, आप भी निहारें इसकी…
Stories You May Like
Aaj ka rashifal | 12 January 2022 rashifal I Today horoscope I Daily rashifal I
PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

PunjabKesari TV

मेष राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर……Read more
वृष राशि वालों आज कपड़ों के क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। मशीनरी संबंधी व्यवसाय में……Read more
मिथुन राशि वालों प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में कोई नुकसान होने की संभावना है। पैसों के मामले में किसी……Read more
कर्क राशि वालों पार्टनरशिप संबंधी किसी भी कार्य में लापरवाही न बरते। ऑफिस का माहौल खुशहाल रहेगा।……Read more
सिंह राशि वालों कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। बिजनेस में सहकर्मचारियों का हर काम में सहयोग……Read more
कन्या राशि वालों मार्केटिंग संबंधी बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल सुखद व……Read more
तुला राशि वालों मानसिक रूप से आज सुकून महसूस करेंगे। बिजनेस में लापरवाही से काम न करें। नुकसान हो……Read more
वृश्चिक राशि वालों फाइनेंस संबंधित काम पर ज्यादा ध्यान दें। काम को लेकर किसी पर निर्भर न रहें।……Read more
धनु राशि वालों बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से भरपूर फायदा होगा। जीवनसाथी व परिवार वालों का……Read more
मकर राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में संयम से काम लेना होगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।……Read more
कुंभ राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर नई योजनाएं सफल होंगी। परिवार के प्रति जो……Read more
मीन राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग हैं। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन……Read more
Main Menu
Keep yourself updated with National News. We are first to cover The National Latest News as they take place. All the upcoming National Politics NewsCrime News in Hindi is available exclusively on www.punjabkesari.in . We are committed to provide you all Latest,Breaking News of Nation.
पंजाब केसरी हिन्दी न्यूज की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको न सिर्फ पल -पल की खबर मिलेगी बल्कि आप देख सकते हैं देश और दुनिया के वीडियो भी। क्योंकि हमारे पास है वीडियो और टैक्स्ट की खबरों के लिए एक हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स का बड़ा नेटवर्क, जो आप तक सबसे पहले और तेजी से पहुंचा रहे हैं हर खबर। देश, दुनिया,खेल, व्यापार, बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी खबरों के अपडेट के लिए बने रहें पंजाब केसरी के साथ।
For Advertisement Query
Email ID
advt@punjabkesari.in
TOLL FREE
Jalandhar
Address : Civil Lines, Pucca Bagh Jalandhar Punjab
Ph. : 0181-5067200, 2280104-107
Email : support@punjabkesari.in
Copyright @ 2018 PUNJABKESARI.IN All Rights Reserved.
Subscribe Now!

source


Article Categories:
धर्म
Likes:
0

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *